Advertisment
छत्तीसगढ़

भिलाई के केसरी लॉज में पुलिस की रेड, 29 संदिग्ध गिरफ्तार, आने की वजह नहीं बता पाये…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भिलाई\दुर्ग: ट्वीन सिटी पुलिस इस समय बाहर से जिले में आने वाले लोगों का रिकॉर्ड रख रही है. इसी के तहत मंगलवार को पावर हाउस स्थित दो लॉज में चेकिंग कार्रवाई की गई. जिसके बाद पुलिस ने लॉज से कई संदिग्धों को हिरासत में लिया. लॉज को सील करने की तैयारी की जा रही है.

भिलाई पुलिस ने 29 संदिग्धों को पकड़ा: भिलाई छावनी थाना पुलिस ने अपना केसरी लॉज और केसरी लॉज में पहचान छुपाकर रह रहे 29 लोगों को हिरासत में लिया है. बिना किसी सूचना के बाहरी प्रांत के लोगों को लॉज में आश्रय दिया गया था. सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि लॉज में रुके व्यक्तियों की जांच की गयी. इस संबंध में कोई भी सूचना छावनी थाना में नहीं दी गई. इसके अलावा बाहर से आए लोगों ने भी संबंधित थाना में मुसाफिरी दर्ज नहीं कराई. जिसके बाद सभी को हिरासत में लिया गया.

इसे भी पढ़ें:  पांचवीं बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों की जगह अंशकालीन स्वीपर लिख रहा था परीक्षा, केंद्राध्यक्ष और प्रधान पाठक अपनी नाकामी छुपाने चला रहे नक़ल का खेल,देखें वायरल वीडियो

दो लॉज मैनेजर गिरफ्तार: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( शहर ) सुखनंदन राठौर ने बताया कि बाहरी लोगों की जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से लॉज में रुके लोगों की सूचना मिली. लॉज का रजिस्टर चेक करने पर भी रुके लोगों की कोई पुख्ता जानकारी हाथ नहीं लगी. जिसके बाद सभी 29 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया. पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ धारा 128 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है. केसरी लॉज के मैनेजर संजीव गुप्ता और अपना केसरी लॉज के मैनेजर हर्षदीप सिंह के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई. दोनों को जेल भेजा गया है. पकड़े गए लोग यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और महाराष्ट्र के है.

इसे भी पढ़ें:  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में प्री क्रिसमस सेलिब्रेशन आयोजित

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles