Advertisment
अन्य खबरें

7 फेरों से पहले मंडप में गिरा दूल्हा, हुआ कुछ ऐसा कि दुल्हन ने तोड़ दी शादी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुल्हन से सात फेरों का अरमान दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा लेकिन दूल्हे अरमानों पर ठंड ने पानी फेर दिया. दुल्हन के साथ का जयमाला और सिंदूरदान की रस्म तो हुई लेकिन सात फेरों से पहले दूल्हा अचानक गिर गया. दुल्हे को ठंड के कारण चक्कर आ गया जिसके बाद दुल्हन ने शादी कैंसिल कर दी.

शादी के साइड इफेक्ट तो आपने सुना होगा लेकिन झारखंड के देवघर में हो रही शादी में ठंड के साइड इफेक्ट दुल्हे को झेलना पड़ा. जी हां, ये सच है. यहां एक शादी में दूल्हे को इतनी ठंड लगी कि उसे चक्कर आ गया और मंडप के पास गिर गया. जब होश आया तो दुल्हन ने शादी से करने से मना कर दिया. दूल्हा और उसका परिवार दुल्हन से मिन्नत करता रहा कि वो शादी न तोड़े लेकिन दुल्हन नहीं मानी और निराश होकर बिना दुल्हन के बारात को वापस जाना पड़ा. पूरा मामला मोहनपुर क्षेत्र के घोरमारा गांव का है.

इसे भी पढ़ें:  बेमौसम बारिश की मार झेलने वालों को बड़ी राहत

दोनों पक्षों की सहमति से अर्णव नाम के लड़के की शादी अंकिता नाम की लड़की के साथ हो रही थी. दुल्हन पक्ष भागलपुर, बिहार के रहने वाले है. प्रोग्राम दूल्हे के इलाके में ही रखा गया था. गाजे-बाजे के साथ बारात दुल्हन के यहां पहुंची. सब कुछ सही चल रहा था. समय के साथ सभी रस्में पूरी की जा रही थीं.

खुले आसमान के नीचे वरमाला का स्टेज बना था. उस पर वरमाला का कार्यक्रम हुआ. दूल्हा दुल्हन ने हंसी खुशी एक दूसरे को वरमाला डाली. फिर बारी आई बाकी की रस्मों की. शादी के मंडप पर सभी पहुंचे. शादी का मंडप भी खुले आसमान के नीचे बनाया गया था. दूल्हा-दुल्हन मंडप पर बैठे. पंडित जी ने शादी की रस्में शुरू कर दीं. इसी बीच दूल्हा कंपकंपाते हुए अचानक बेसुध होकर गिर पड़ा. दूल्हे का शरीर ठंडा पड़ गया. आनन-फानन में परिजन दूल्हे को कमरे में ले गए और हाथ-पैर रगड़ने शुरू कर दिए.

इसे भी पढ़ें:  होली मिलन कार्यक्रम में वन अमले ने जमकर छलकाया जाम

मिली जानकारी के अनुसार दूल्हा दुल्हन ने हंसी खुशी एक दूसरे को वरमाला पहनाई. फिर बारी आई बाकी की रस्मों की. शादी के मंडप पर सभी पहुंचे. शादी का मंडप भी खुले आसमान के नीचे बना था. दूल्हा-दुल्हन मंडप पर बैठे. पंडित जी ने शादी की रस्में शुरू कर दीं. इसी बीच दूल्हा कंपकंपाते हुए अचानक बेसुध होकर गिर पड़ा. दूल्हे का शरीर ठंडा पड़ गया. आनन-फानन में परिजन दूल्हे को कमरे में ले गए और हाथ-पैर रगड़ कर स्लाइन लगाया गया.

एक घंटे बाद दुल्हे का आया होश

मौके पर दुल्हे के परिजनों ने डॉक्टर को भी बुलाया गया. दुल्हे को ठंड से राहत देने वाला इंजेक्शन लगाया गया. करीब एक घंटे बाद दूल्हे को होश आया. मंडप में दूल्हा फिर से बैठने को तैयार हुआ, लेकिन दुल्हन ने सात फेरे लेने से मना कर दिया और शादी तोड़ दी.

इसे भी पढ़ें:  IAS सोनमणि बोरा बनाए गए प्रमुख सचिव, आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास विभाग की मिली जिम्मेदारी

दुल्हे को बीमारी है नहीं करूंगी शादी- दुल्हन

दुल्हन बोली- दूल्हे को पक्का कोई बीमारी है. तभी मंडप पर गिरा. मैं इससे शादी नहीं करूंगी. पहले तो दूल्हा और उसके घर वाले दुल्हन को मनाने लगे. कहने लगे कि शादी मत तोड़ो. लेकिन जब दुल्हन नहीं मानी तो दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया. हंगामे में सुबह के 5 बज गए.

परिजनों को बुलानी पड़ी पुलिस

दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया. दुल्हन के परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. मोहनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दाेनों पक्षाें को समझाया लेकिन बात नहीं बन पाई सुबह 8 बजे तक बारात दुल्हन को ले जाने के लिए रुकी रही लेकिन अंत में बिना दुल्हन के बारात को लौटना पड़ा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles