Advertisment
छत्तीसगढ़

RBI की मंजूरी के बाद भी सीनपाली में नहीं खुली नई बैंक शाखा, किसान हो रहे परेशान…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गरियाबंद। देवभोग विकासखंड के ग्राम सीनपाली में नई बैंक शाखा नहीं खुलने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है. किसानों को रोजाना पांच करोड़ की धान खरीदी पर केवल एक करोड़ रुपए का भुगतान किया जा रहा है. देवभोग जिला सहकारी बैंक में बीते दिन कैश की किल्ल्त के चलते भुगतान नहीं हो सका. ऐसा ही हाल गोहरापदर सहकारी बैंक में भी देखने को मिला है.

 

दरअसल, प्रदेश की पिछली भूपेश सरकार ने 6 दिसंबर 2022 को सीनपाली में सहकारी बैंक खोलने की घोषणा की थी. इससे देवभोग सहकारिता बैंक से 12 पंचायत से जुड़े 30 से भी ज्यादा गांव का भार कम हो जाता. जिला सहकारी बैंक रायपुर कार्यालय ने 30 जुलाई 2024 को गोहरापदर ब्रांच को पत्र लिखा था. जिसमें आरबीआई से मिली मंजूरी का हवाला देकर स्थल चयन का निर्देश दिया. चयन प्रक्रिया पूरी भी हो गई थी, लेकिन प्रकिया को अचानक शिथिल कर दिया गया. किसानों में आक्रोश है, नई बैंक शाखा नहीं खोले जाने पर वे प्रदर्शन की तैयारी में हैं.

इसे भी पढ़ें:  ड्रग में भी हनी ट्रैप: इंटीरियर डिजाइनर नव्या मलिक मुंबई से गिरफ्तार

मामले में जिला सहकारी बैंक रायपुर की सीईओ अपेक्षा व्यास ने कहा कि तब स्टाफ की कमी थी, अब भर्ती हो गई है. आर बी आई को दोबारा पत्र लिखकर अनुमति मांगी गई है. जल्द ही प्रकिया को शुरू कर दिया जाएगा.

भुगतान की समस्या को लेकर सीईओ अपेक्षा व्यास ने कहा कि प्रत्येक ब्रांच में एटीएम, कई खरीदी केंद्रों में माइक्रो एटीएम खोली गई है. यूपीआई और ऑन लाइन बैंकिंग से भुगतान की प्रकिया का भी प्रावधान है. जगह-जगह शिविर लगाकर कृषकों को इन भुगतान पद्धति से अवगत भी कराया जा रहा है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles