Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में प्री क्रिसमस सेलिब्रेशन आयोजित

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में संस्था के संचालक श्री आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी के निर्देशन में दिनाँक-21 दिसम्बर 2024 को ‘‘प्री क्रिसमस सेलिब्रेशन‘‘ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कक्षा-नर्सरी से बारहवीं तक के विद्यार्थी शामिल हुए। सर्वप्रथम प्रार्थना प्रांगण में संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा क्रिसमस सेलिब्रेशन की विशेषता एवं महत्ता के विषय में बताते हुए कहा गया कि क्रिसमस या बड़ा दिन ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाए जाने वाला पर्व है।

यह 25 दिसम्बर को पड़ता है और इस दिन लगभग सम्पूर्ण विश्व में अवकाश रहता है। क्रिसमस से 12 दिन के उत्सव क्रिसमसटाइड की भी शुरूआत होती है। एन्नो डोमिनी काल प्रणाली के आधार पर यीशु का जन्म 7 से 2 ई.पू. के बीच हुआ था। 25 दिसम्बर यीशु मसीह के जन्म की कोई ज्ञात वास्तविक जन्म तिथि नहीं है और लगता है कि इस तिथि को एक रोमन पर्व से संबंध स्थापित करने के आधार पर चुना गया है।

इसे भी पढ़ें:  दुष्कर्म पीड़िता ने केस खत्म करने मांगे 1 करोड़… 61 लाख में हुआ सौदा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आधुनिक क्रिसमस की छुटिट्यों में एक दूसरे को उपहार देना, चर्च में समारोह और विभिन्न सजावट करना शामिल हैं। इस सजावट के प्रदर्शन में क्रिसमस का पेड़, रंग बिरंगी रोशनिमयाँ, बड़ा, जन्म के झाँकी और हॉली आदि शामिल हैं। सांता क्लॉज (जिसे क्रिसमस का पिता भी कहा जाता है हालांकि, दोनों का मूल भिन्न है) क्रिसमस से जुड़ी एक लोकप्रिय पौराणिक शख्सियत है जिसे अक्सर क्रिसमस पर बच्चों के लिए उपहार लाने के साथ जोड़ा जाता है।

सांता के आधुनिक स्वरूप के लिए मीडिया मुख्य रूप से उत्तरदायी है। तत्पश्चात बाल-वाटिका के विद्यार्थियों द्वारा संगीत की धुन में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। संस्था संचालक एवं प्राचार्या द्वारा विद्यार्थियों के साथ मिलकर केक काट गया तथा क्रिसमस की बधाईयाँ दी गई। कक्षा-छठवीं एवं सातवीं के विद्यार्थियों द्वारा ‘‘मसीहा आया है‘‘ गीत प्रस्तुत किया गया। क्रिसमस सेलिब्रेशन के संगीतमय आयोजन में सम्पूर्ण संस्था प्रांगण झूम उठा। साथ ही साथ विज्ञान प्रदर्शनी एवं आनंद मेला के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस उत्सव कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एडमिन स्टॉफ एवं ग्राउंड लेवल स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  64 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 36 नक्सलियों पर घोषित था एक करोड़ से ज्यादा का इनाम

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles