Advertisment
छत्तीसगढ़

पांचवीं बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों की जगह अंशकालीन स्वीपर लिख रहा था परीक्षा, केंद्राध्यक्ष और प्रधान पाठक अपनी नाकामी छुपाने चला रहे नक़ल का खेल,देखें वायरल वीडियो

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सरगुजा लखनपुर। सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के प्राथमिक शाला सुगाआमा में 24 मार्च दिन सोमवार को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक हिंदी परीक्षा आयोजित हुआ। पांचवीं बोर्ड परीक्षा में दो ही परीक्षार्थी परीक्षा पर बैठे। लेकिन उन पर साथियों की जगह अंशकालीन स्वीपर के द्वारा परीक्षा लिखा जा रहा था जो की काफी शर्मनाक बात है। केंद्राध्यक्ष और प्रधान पाठक अपनी नाकामी छुपाने और उनकी अनुमति से परीक्षार्थियों की जगह अंशकालीन स्वीपर परीक्षा लिखते नजर आया।

जब मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे तो केंद्रअध्यक्ष और प्रधान पाठक के द्वारा मोबाइल छीनने का प्रयास कर कैमरा बंद करने को कहा गया। तब तक नकल यह खेल मोबाइल के कैमरे में कैद हो चुका था।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर में SI अभ्यर्थियों ने सामूहिक मुंडन करवाकर जताया विरोध, सब-इंस्पेक्टर रिजल्ट जारी करने की मांग

पूरा मामला लखनपुर विकासखंड के ग्राम तिरकेला के आश्रित ग्राम सुगाआमा शासकीय प्राथमिक शाला का है। शासन के द्वारा केंद्राध्यक्ष के रूप में नरेश कुमार ठाकुर को शासकीय प्राथमिक शाला सुगाआमा में बोर्ड परीक्षा हेतु नियुक्त किया गया है। 24 मार्च दिन सोमवार को पांचवी बोर्ड परीक्षा में हिंदी विषय का परीक्षा लिया गया। परीक्षा केंद्र के केंद्रा अध्यक्ष नरेश कुमार और प्रधान पाठक सलक राम मिंज अपनी नाकामी छुपाने और उनकी अनुमति से स्वीपर मनीष मिंज के द्वारा दोनों ही परीक्षार्थियों का परीक्षा लिखा जा रहा था। जब मीडिया करने मौके पर पहुंचे तो मोबाइल छीलने का प्रयास कर कैमरा बंद करने के लिए कहा गया।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर में सराफा व्यापारी से मारपीट:5 साल पुरानी ज्वेलरी खरीदने के लिए मांगा बिल तो महिला समेत 4 लोगों ने की पिटाई

केंद्राध्यक्ष के कहने पर परीक्षा लिख रहा अंशकालीन स्वीपर उठकर वहां से अंदर के कमरे में चला गया।फिर उसे बाहर स्कूल से निकाल दिया गया।  जब इस संबंध में मीडिया कर्मी ने केंद्र अध्यक्ष से कुछ जानना चाहा तो उनके द्वारा कुछ भी बताने से इनकार कर दिया गया।

अब इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शिक्षकों के द्वारा विद्यालयों में बच्चों को किस तरह की शिक्षा दी जाती। हिंदी विषय में जब खुलेआम स्वीपर के द्वारा परीक्षार्थियों का पेपर लिखा जा रहा है तो अन्य विषयों में परीक्षार्थियों की जगह कौन परीक्षा लिखना होगा सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। अगर शिक्षकों के द्वारा बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जाए तो यह नौबत ही नहीं आता परंतु अपनी नाकामी छुपाने और अधिकारियों से वाहवाही पाने इस तरह के हथकंडे शिक्षक अपनाते हुए धड़ल्ले से खुलेआम नकल करा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के लगभग 2 लाख शिक्षक हड़ताल पर, पदोन्नति सहित 5 मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा से बात करने पर उनके द्वारा कहा गया कि मुझे आपके माध्यम से जानकारी मिली है वीडियो के अनुसार बीईओ से जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles