Advertisment
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में तीन दिन रुकेंगे PM मोदी, HM शाह, अजीत डोभाल, देशभर के डीजी होंगे शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। भारतीय प्रबंध संस्था (IIM) नया रायपुर में दिनांक 28 नवम्बर से 30 नवम्बर 2025 तक आयोजित होने वाले “DG conference 2025” के लिए प्रशासन ने तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। त्रिदिवसीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल होंगे। वहीं इसी कड़ी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक प्लान तैयार किया गया है। इस दौरान सुगम यातायात व्यवस्था हेतु संपूर्ण मार्ग व्यवस्था प्रभारी प्रशांत अग्रवाल, डीआईजी, बस्तर रेंज द्वारा जिला रायपुर से एवं अन्य इकाई से यातायात व्यवस्था में लगाये गये अधिकारी कर्मचारियों को VVIP ड्यूटी के दौरान मुस्तैदी पूर्वक ड्यूटी करने, अच्छी टर्न आउट धारण करने, VIP मार्ग में आवारा मवेशियों की रोकथाम एवं किसी भी प्रकार के संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारी को सूचित करने के संबंध में ब्रीफ किया गया। इसके साथ ही कलेक्टर ने 28 से 30 नवम्बर तक सुबह 5 से रात 12 बजे तक मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों पर रोक लगा दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, 341 नए पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया


बता दें कि छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के ठहरने के लिए, विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नवा रायपुर स्थित सरकारी आवास का चयन किया गया है। पीएम की विशेष सुरक्षा दस्ता एसपीजी ने डॉ रमन सिंह के बंगले को अपने कस्टडी में ले लिया है। यहां सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम शुरू कर दिए गए है।

तीन दिनों तक रायपुर में वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान शहर के विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस के 500 से अधिक अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों से अतिरिक्त यातायात अधिकारी और जवानों को रायपुर बुलाया गया है, ताकि किसी भी तरह की भीड़भाड़ या अव्यवस्था न हो।

इसे भी पढ़ें:  दीपावली पर कुम्हारों व ग्रामीणों को दीये विक्रय में नहीं होगी असुविधा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने दिए निर्देश

VVIP ड्यूटी के दौरान पूर्ण मुस्तैदी और अनुशासन बनाए रखें।
अच्छी टर्नआउट में ड्यूटी पर उपस्थित हों।
मार्ग में आवारा मवेशियों की रोकथाम सुनिश्चित करें।
VIP मार्ग पर किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुँचाएँ।
यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए टीमवर्क में कार्य करें।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles