Advertisment
अन्य खबरेंछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में 400 जवान तैनात

होली के लिए शहर-गांव में सुरक्षा कड़ी, चीता पार्टी का गठन; हुड़दंगियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

होली के त्योहार को देखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस भी अलर्ट है। ​​​​पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, ताकि कानून-व्यवस्था न बिगड़े। होली के दिन जगह-जगह पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। शराब पीकर गाड़ी चलाने, दोपहिया पर 3 सवारी बैठाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एएसपी राजेंद्र जायसवाल ने कहा कि अगर कोई किसी को परेशान करता है, हुड़दंग मचाता है, जबरदस्ती किसी को रंग लगाता है, तेज आवाज में डीजे बताया है या कानून का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

होली के त्योहार को देखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस भी अलर्ट है।
होली के त्योहार को देखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस भी अलर्ट है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि जांजगीर, अकलतरा, पामगढ़, चांपा, शिवरीनारायण में पुलिस-प्रशासन के जवान ने फ्लैग मार्च निकाला। आज रविवार की शाम से सभी पुलिस जवानों को उनके निर्धारित प्वाइंट वाली जगहों पर तैनात किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  नक्सलियों के 5 एजेंट गिरफ्तार : ठेकेदारों से वसूलते थे करोड़ों रुपये, सभी के संबंध सुरजू टेकाम से

पुलिस ने रात में पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी है। पुलिस ने असामाजिक तत्वों और गुंडा-बदमाशों को सख्त चेतावनी दी कि वे होली में बिल्कुल हुड़दंग न मचाएं और न कानून-व्यवस्था को बिगाड़ें। पुलिस ने लोगों से भाईचारे और सौहार्द्र के साथ होली का त्योहार मनाने की अपील की।

पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, ताकि कानून-व्यवस्था न बिगड़े।
पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, ताकि कानून-व्यवस्था न बिगड़े।

असामाजिक तत्वों को दी गई कड़ी चेतावनी

एएसपी राजेंद्र जायसवाल ने बदमाशों को कड़ी चेतावनी दी है कि होली पर मारपीट या हिंसा करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार जिले में 400 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं, जो चौक-चौराहों और गलियों में लगातार पेट्रोलिंग करती रहेगी। वहीं नदी-तालाब में भी पुलिस टीम और गोताखोरों की टीम तैनात की गई है, जो समय रहते नहाने के दौरान डूबते हुए लोगों को बचा सकेंगे।

इसे भी पढ़ें:  रायगढ़ जिले के छाल में पदस्थ पटवारी हरिचरण राठिया को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

चीता पार्टी का गठन

विशेष रूप से चीता पार्टी का गठन किया गया है, जो गलियों में पैदल चलकर पेट्रोलिंग करती रहेगी। इस टीम को अलग से इसलिए बनाया गया है कि पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ियां गलियों में नहीं जा सकती हैं। अक्सर गलियों में विवाद की स्थिति बनती है। ऐसे समय में चीता पार्टी मौके पर पहुंचकर तुरंत एक्शन लेगी। एक जगह पर ज्यादा भीड़भाड़ दिखने पर उसे हटाने में भी मदद करेगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles