
अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से अचानक नीचे गिरा लिफ्ट, मां और बेटी थी मौजूद, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। राजधानी के डीडी नगर इलाके में अपार्टमेंट में अचानक सातवीं मंजिल से अचानक लिफ्ट गिर गयी। उस समय लिफ्ट में मां और बेटी मौजूद थीं, जो बेहद डरी–सहमी थीं, लेकिन राहत की बात यह है कि दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।
यह हादसा रात को इंद्रप्रस्थ फेस-2 में हुआ है। यहाँ D ब्लॉक के अपार्टमेंट परिसर में लगी लिफ्ट अचानक सातवीं मंजिल से गिर गयी। लिफ्ट अचानक तेज धमाके की आवाज के साथ गिर गयी। घटना के दौरान लिफ्ट में दो महिलाएं थी। गनीमत रही दोनों महिलाओं को कुछ नहीं हुआ। बताया जा रहा है दोनों घायल है।
अपार्टमेंट निवासियों का कहना है कि लिफ्ट में झटका लगते ही महिलाओं को कुछ समझने का मौका नहीं मिला और लिफ्ट जोरदार आवाज के साथ नीचे तक आ पहुँची। हादसे के बाद परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोगों ने बिल्डिंग प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक़, जिस वक्त हादसा हुआ उस समय लिफ्ट में दो महिलाएं थी। वे लिफ्ट से ऊपर सातवीं मंजिल पर जा रही थी। जैसे ही उन्होंने लिफ्ट का दरवाजा खोला लिफ्ट बेकाबू हो गई। और फिर तेज झटके के साथ लिफ्ट गिर गयी। लिफ्ट गिरे ही हड़कंप मच गया। मौके पर चीख पुकार मच गयी। आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और महिलाओं को बाहर निकला। बताया जा रहा है महिलाओं के हाथ में चोट लगी है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोचल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में लिफ्ट को बिल्कुल अचानक फ्री-फॉल की तरह नीचे गिरते हुए साफ दिखाई देता है, जिससे परिसर के लोगों में दहशत फैल गई।
देखिए वीडियो



