Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी

जांजगीर-चांपा में बाइक पेड़ से टकराई, मौके पर मौत, आने वाली थी बारात

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले FCI गोदाम के पास सड़क किनारे तेज रफ्तार बाइक सवार पेड़ से टकरा गया। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरलीडीह का है।

मृतक युवक की पहचान मंथन सोल्डे (18) वर्ष निवासी अकलतरा वार्ड नंबर 16 के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

बड़ी बहन की हो रही शादी

जानकारी के मुताबिक, मृतक मंथन की बड़ी बहन की शादी समारोह उसके घर पर चल रहा है। हल्दी के बाद वह किसी काम से बाइक से घर से निकला था, जिसकी जानकारी परिवार के किसी अन्य सदस्य को नहीं थी।

हादसे में बाइक के उड़े परखच्चे।
हादसे में बाइक के उड़े परखच्चे।

सिर पर गंभीर चोटें आई, खून बह गया

इसे भी पढ़ें:  बिहान की दीदियों ने तैयार किए गिफ्ट हैंपर: 'संगिनी' दिया ब्रांड नेम, आत्मनिर्भता की ओर बढे़ ग्रामीण महिलाओं के कदम

बताया जा रहा है कि मुरलीडीह के FCI गोदाम के पास पहुंचा था, तभी बाइक की स्पीड अधिक होने से कंट्रोल नहीं कर सका। सड़क किनारे लगे पेड़ से बाइक टकरा गई। इससे मंथन के सिर पर गंभीर चोटें आई। सिर से अधिक खून बह गया था। साथ ही बाइक के भी परखच्चे उड़ गए हैं।

डॉक्टर ने जांच बाद मृत घोषित कर दिया

रास्ते से आने जाने वाले राहगीरों ने युवक को घायल अवस्था में देखा और डॉयल 112 को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक मंथन के अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने जांच बाद मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  जादू टोना के शक में सप्ताह भर के भीतर 9 लोगों ने गंवाई जान, कहीं कुल्हाड़ी से वार कर, तो कहीं बेटे के सामने पिता को उतारा मौत के घाट

बड़ी बहन की आने वाली थी बारात

मृतक मंथन की बड़ी बहन की शादी हो रही थी, जिसके लिए मंगलवार को बारात आनी थी। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। बहन की बारात 8 बजे आने वाली थीं। उससे पहले ही युवक मंथन की मौत हो गई है। शादी वाले घर में खुशी के बजाय मातम का माहौल है।

शव का का होगा पोस्टमॉर्टम

अकलतरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्यूरी में रखा गया है। बुधवार यानी आज शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles