Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

पार्सल भेजने के नाम पर युवती से लाखो की ठगी, शातिर ठग ने खुद को बताया एयरवेज का कर्मचारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर | न्यायधानी में एक युवती से 4 लाख 77 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. सिटी कोतवाली क्षेत्र की हेमलता मैत्री, जो पेशे से हेल्थ एसोसिएट हैं, फेसबुक के जरिए एक व्यक्ति के जाल में फंस गईं. आरोपी ने खुद को आनंद पटेल बताया और कहा कि वह बर्मिंघम सिटी में ब्रिटिश एयरवेज में काम करता है.

उसने 8 सितंबर को एक कीमती पार्सल भेजने की बात कही. अगले दिन, एक व्यक्ति ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर हेमलता से पार्सल रिलीज़ करने के लिए पैसे मांगे. शुरुआत में 45,500 रुपए, फिर 1 लाख 55 हजार 700 रुपए, और धीरे-धीरे कुल 4 लाख 77 हजार 200 रुपए जमा करवाए गए. जब हेमलता को ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में 400 जवान तैनात

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles