Advertisment
अयोध्याराम नवमी

Ram Navami : अयोध्या के राम मंदिर में जुटी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, आज होगा रामलला का सूर्य तिलक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

Ram Navami News. अयोध्या के राम मंदिर में आज राम नवमी के अवसर पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है. भीड़ को देखते हुए यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. आज रामलला का सूर्य तिलक भी होगा.

दर्शन सुबह 3:30 बजे से शुरू हो गए हैं. रामनवमी पर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही की गई है. इलाकों को दो सेक्टर में बांटा है. आज दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का 3 मिनट तक सूर्य तिलक होगा. सुबह 3:30 बजे से मंदिर के कपाट खुल गए हैं. हालांकि, आम दिनों में कपाट 6.30 बजे खुलते हैं.

इसे भी पढ़ें:  अयोध्या में 20 लाख रामभक्तों की भीड़, 2 की मौत:अफसरों के छूटे पसीने, बाराबंकी में लोग रोके जा रहे

राम मंदिर में श्रद्धालु रात 11.30 बजे तक दर्शन कर सकेंगे. सुबह कपाट खुलने के बाद रामलला का दूध से अभिषेक, फिर श्रृंगार किया गया. इस दौरान भक्त रामलला का दर्शन भी करते रहे. सुबह 5 बजे मंगला आरती हुई. राम जन्मभूमि परिसर में लंबी लाइनें लगी हैं.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles