Advertisment
कोरबाछत्तीसगढ़राजनीतिलोकसभा चुनाव 2024

मंत्री लखन बोले-35 किलो राशन की सुविधा अभी भी जारी

कोरबा में कहा- कांग्रेस बरगलाने की कोशिश कर रही, जनता इसे समझ रही

contact for Ad1
S G Travels

कोरबा में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिकार के अंतर्गत लोगों को 35 किलो राशन की सुविधा अभी भी जारी है। इसमें कोई कटौती नहीं की। भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए जो संकल्प पत्र जारी किया है, उस पर प्राथमिकता के साथ अमल होगा।

मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस कई प्रकार से बरगलाने की कोशिश कर रही है, लेकिन जनता इसे समझ रही है।

मोदी के नेतृत्व में भारत विकास करेगा

मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि भाजपा के सभी वर्गों को ध्यान रखते हुए अपना संकल्प पत्र चुनाव के लिए जारी किया है। पूर्व की घोषणा के अलावा इसमें नए बिंदु शामिल किए गए हैं। इसके अंतर्गत बेहतर काम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश विकास करेगा।

इसे भी पढ़ें:  लगी भूख तो राशन दुकान में घुस गए हाथी : चेनल गेट तोड़कर बोरियों में भरा चावल कुछ खाया कुछ फैलाया और चलते बने

कांग्रेस को कोई लाभ नहीं होने वाला

लखन लाल देवांगन ने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में पिछले चुनाव में 36 घोषणाएं जारी की थी, उस पर क्या कुछ हुआ, सभी को पता है। इसलिए कांग्रेस को कोई लाभ नहीं होने वाला है।

अपनी राखड़ का परिवहन हवाई मार्ग से करें

कोरबा जिले के बालको नगर क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए मंत्री देवांगन ने बताया कि प्रबंधन को 2 लेन वाली सड़क बनाने के निर्देश दिए गए हैं। लोकसभा चुनाव के बाद अगर इस दिशा में काम नहीं होता है तो वह अपनी राखड़ का परिवहन हवाई मार्ग से करें या कहीं और से यह उनका विषय है।

इसे भी पढ़ें:  हेरोइन बेचने ग्राहक की तलाश करते 2 युवक गिरफ्तार, 12 लाख का चिट्टा और 53 हजार कैश जब्त

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये लोग रहे मौजूद

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, भाजपा नेता अशोक चावलानी, गोपाल मोदी और जोगेश लांबा उपस्थित थे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles