Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 2 की मौत, 3 गंभीर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़ जिले के गेरवानी के पास कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार ड्राइवर समेत 2 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात में क्रेटा कार में ड्राइवर सुरेन्द्र पैकरा के साथ हर्ष अग्रवाल, आयुषी अग्रवाल, दीपांशु मित्तल और तनय मित्तल घरघोड़ा की ओर जा रहे थे। तभी गेरवानी के पास घरघोड़ा की तरफ से आ रहे ट्रक ने कार को ठोक दिया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के सामने का हिस्सा पूरा क्षतिग्रस्त हो गया।

रायगढ़ में कार और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने टक्कर। 2 की मौत, 3 की हालत गंभीर।
रायगढ़ में कार और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने टक्कर। 2 की मौत, 3 की हालत गंभीर।

इलाज के दौरान युवती की मौत

इसे भी पढ़ें:  जेल से छूटे चैतन्य बघेल: पिता- पुत्र ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को किया नमन, खुद ड्राइव कर घर ले गए भूपेश

मामले की जानकारी मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान आयुषी की मौत हो गई और अन्य की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

आरोपी ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

हादसे के बाद रात में दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, मामले में पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles