Advertisment
छत्तीसगढ़

बीजापुर की इंद्रावती नदी में पलटी नाव: 2 बच्चों सहित तेज बहाव में बहे 4 ग्रामीण, दो लोग अभी भी लापता

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में इंद्रावती नदी एक बार फिर हादसे का कारण बनी। बुधवार शाम भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम उसपरी के पास बाजार से लौट रहे ग्रामीणों की नाव अचानक नदी में पलट गई, जिससे 6 में से 4 लोग बह गए और अब 500 मीटर दूर मां संग टावेल से कमर में बंधी बेटी की लाश मिली, पिता और बच्चे की तलाश जारी हैं।

इंद्रावती नदी पार करते समय पलटी नाव
जानकारी के अनुसार भैरमगढ़ ब्लॉक के अंतिम छोर के ग्रामीण बाजार आने-जाने के लिए आज भी नाव पर निर्भर हैं। बुधवार शाम सभी ग्रामीण खरीदारी के बाद घर लौट रहे थे। नदी के बीच में पहुंचते ही नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

इसे भी पढ़ें:  अब बिलासपुर में एक ही ट्रैक पर फिर आई 3 ट्रेनें, यात्रियों में अफरा-तफरी, लोग डर से उतरे, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी थी मालगाड़ियां

दो के शव मिले, दो की तलाश जारी
नाव पलटते ही ग्रामीणों ने नदी में तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। लेकिन अब नगर सेना का बचाव दल और गोताखोर ने 500 मीटर दूर नदी से मां संग टावेल से कमर में बंधी मिली दुधमुंही बच्ची का शव निकाला। शाम के समय घटना होने से बचाव अभियान में काफी दिक्कतें आईं। फिलहाल प्रशासन पिता और बच्चे की तलाश अभियान में जुटे हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles