Advertisment
Accident

BIG BREAKING:हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़..40 की मौत:ज्यादातर महिलाएं और बच्चे; 100 से ज्यादा लोग बेहोश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

हाथरस से बड़ी खबर है। यहां भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। 100 के अधिक भक्त घायल हैं। इनमें कई गंभीर हैं।

एटा सीएमओ उमेश त्रिपाठी ने बताया कि हाथरस से अब तक 27 शव आ चुके हैं। इनमें 25 महिलाएं और 2 पुरुष हैं। बाकी शव सीएचसी सिंकदराराऊ में हैं। वहां करीब 150 से ज्यादा लोग एडमिट हैं। पंचनामा की प्रक्रिया चल रही है। फिर पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

हादसे के बाद घायलों को बस-टैंपों में लादकर जिला अस्पताल ले जाया गया। डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। कई थानों की फोर्स बुलाई गई है। हालात बेकाबू हैं। हर कोई भीड़ और लाशों के बीच अपनों को तलाश रहा है। सत्संग में 15 हजार से अधिक लोग आए थे।

इसे भी पढ़ें:  बड़ा हादसा : JD इस्पात प्लांट के फर्नेस में गिरा कर्मचारी, चीख निकलने से पहले हो गई मौत

भगदड़ क्यों मची?
सत्संग खत्म हो गया था। एक साथ लोग निकल रहे थे। हॉल छोटा था। गेट भी पतला था। पहले निकलने के चक्कर में भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे पर गिर पड़े। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। इस वजह से 150 से अधिक लोग घायल हो गए।

एक साथ इतनी संख्या में घायल पहुंचे कि अस्पताल के बाहर लोगों को जमीन पर ही लेटना पड़ा।
एक साथ इतनी संख्या में घायल पहुंचे कि अस्पताल के बाहर लोगों को जमीन पर ही लेटना पड़ा।
महिला ने एम्बुलेंस में ही दम तोड़ दिया।
महिला ने एम्बुलेंस में ही दम तोड़ दिया।
सीएम योगी ने दुख जताया
सीएम योगी ने घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही घायलों के उचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं।
देखिए वीडियो

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles