Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमदुर्ग

‘महादेव’ के बाद आया लोटस सट्टा एप, एक महीने के भीतर लगाया सवा करोड़ रुपए से ज्यादा का सट्टा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग। महादेव सट्टा एप का मामला अभी सुलझा नहीं है, कि अब लोटस ऑनलाइन सट्टा एप सामने आ गया है. दुर्ग पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि हैदराबाद में चल रहे लोटस ऑनलाइन सट्‌टा एप के जरिए एक महीने के अंदर पैनल ने सवा करोड़ से ज्यादा का सट्‌टा लगाया गया.

एडिशनल एसपी क्राइम रिचा मिश्रा ने बताया कि क्राइम ब्रांच को ऑनलाइन सट्‌टा एप मामले में एक युवक का इनपुट मिला था, जिसका पीछा करते हुए पुलिस युवक के पीछे-पीछे भिलाई तक पहुंची. उस आरोपी को हिरासत में लिए जाने के बाद हैदराबाद में चल रहे पैनल का मामला सामने आया.

इसे भी पढ़ें:  खाली सड़क पर फर्राटे भर रहा ट्रैक्टर लहराता हुआ पलट गया, दर्जनभर सवार हुए घायल, देखिए वीडियो

इसी दौरान दूसरे ठगी के मामले की जांच करने दुर्ग पुलिस की टीम पहले से ही हैदराबाद में थी. जिसके बाद मात्र दो घंटे में ही किराए के मकान में पैनल चलाने वाले युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया.

इसी बीच पैनल चलाने वाला मुख्य आरोपी पुलिस को देख फ्लैट की तीसरी मंजिल से कूद गया. इस पूरे मामले में सफलता मिलने के बाद अब कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए दुर्ग पुलिस जल्द ही इसी से जुड़े और मामले का खुलासा करने की बात भी कर रही है. दुर्ग पुलिस के जवान हैदराबाद से आरोपियों को लेकर आज दुर्ग पहुंची.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन सख्त: हेलमेट-बुर्का पहनकर दुकानों में प्रवेश बैन, नवापारा-राजिम लूटकांड के बाद दुकानों में नई गाइडलाइन लागू

एडिशनल एसपी क्राइम रिचा मिश्रा ने बताया कि इस ग्रुप में मास्टर आईडी देने वाला शुभम भी पुलिस की गिरफ्त में है. इस पैनल से एक महीने में ही युवकों ने सवा करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया और उनके पास से जब्त अलग-अलग अकाउंट में एक करोड़ 34 लाख रुपए मिले हैं. उन्होंने बताया कि लैपटॉप, मोबाइल सहित कई सोने के जेवरात भी जब्त किए गए हैं, जो आरोपियों ने सट्‌टे की कमाई से खरीदे थे.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles