Advertisment
 बिलासपुरक्राइमछत्तीसगढ़दुर्ग

दोस्त की पत्नी को देखकर बिगड़ी नियत, गैंगरेप की वारदात को दिया अंजाम

दोस्त की पत्नी को दवा खिलाकर किया बेहोश, फिर दूसरे फ्रेंड के साथ मिलकर किया दुष्कर्म

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर में दुर्ग की महिला से गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी युवक ने अपने दोस्त और उसकी पत्नी को मिलने बुलाया। अपने घर पर खाना खिलाया। इसी दौरान युवक ने नशीला दवा मिलाकर दोनों को बेहोश कर दिया। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता के मुताबिक आरोपी अपने दूसरे दोस्त के साथ मिलकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के तीन महीने बाद सोमवार को पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है, जिस पर पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जनवरी में मिलने बुलाया था आरोपी

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर मतदान कल, प्रचार में प्रत्याशियों ने खूब बहाया पसीना, जानिए किसने किया सबसे ज्यादा खर्च

दुर्ग जिले में रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की पहचान बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र के बंधवापारा निवासी सुनील नाम के युवक से थी, फिर दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। सुनील ने बीते जनवरी उन्हें मिलने के लिए बिलासपुर बुलाया। इस पर महिला का पति उसे और बच्चे को 28 जनवरी को लेकर बिलासपुर आया।

महिला से गैंग रेप का मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
महिला से गैंग रेप का मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

खाने में मिला दिया नशीला पदार्थ, पति-पत्नी हो गए बेसुध
इस दौरान सुनील उन्हें अपने घर ले गया, जहां उसने रात में अपने घर पर भोजन कराया। महिला ने बताया कि सुनील ने उनके खाने में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया था, जिससे महिला और उसके पति बेसुध होकर सो गए।

इसे भी पढ़ें:  नवजात शिशुओं की मौत : हाईकोर्ट ने कहा- अस्पतालों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएं

बदहवास हालात में नहीं कर पाई विरोध

इसका फायदा उठाकर सुनील ने अपने एक दूसरे दोस्त को बुलाया और महिला को दूसरे कमरे में ले जाकर दोनों ने मिलकर दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह बदहवास थी, इसलिए उनकी हरकतों का कोई विरोध नहीं कर पाई।

बदनामी के डर से तीन महीने तक चुप रही महिला

महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसे होश आया, तब उसे अपने पति के दोस्त के गलत काम की जानकारी हो गई थी। लेकिन, वह बदनामी के डर से चुप रही। पति और बच्चे के साथ वापस दुर्ग चली गई।

इसे भी पढ़ें:  यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, रेलवे ने रद्द की 28 ट्रेनें, देखिए लिस्ट कहीं आपका ट्रेन तो शामिल नहीं….

बाद में महिला ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी, फिर तीन महीने बाद वह शिकायत लेकर सरकंडा थाने पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles