Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में अनियंत्रित होकर पलटी कार, हादसे में फोटोग्राफर की मौत, 3 लोग घायल

मवेशी को बचाने में गाड़ी ने खाई पलटी

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

रायगढ़-हमीरपुर मार्ग पर बंगुरसिया गांव के पास एक तेज रफ्तार कार मंगलवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में शादी समारोह में ग्राम लिबरा से शूटिंग कर वापस लौट रहे फोटोग्राफर कार चालक की मौत हो गई, जबकि 3 लोगों को मामूली चोट आई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बंगुरसिया गांव में स्कूल के सामने तमनार की तरफ से आ रही एक क्रेटा कार ने (क्रमांक सीजी 13 Y 7364) अचानक सड़क किनारे उतरते हुए 3 से 4 बार पलटी खाई। इससे कार चालक बंसी पटेल की मौके पर ही मौत हो गई।

घटनास्थल पर मौजूद आसपास के लोग।
घटनास्थल पर मौजूद आसपास के लोग।

मवेशी को बचाने में कार हुई दुर्घटनाग्रस्त

इसे भी पढ़ें:  बड़ी संख्या में तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों और राजस्व निरीक्षकों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

बंसी पटेल फोटोग्राफर था और वो शूटिंग खत्म कर घर लौट रहा था। कार में उसके 3 साथी भी सवार थे। कार बंसी ही चला रहा था। बंगुरसिया मार्ग पर मवेशियों का झुंड बैठा था। इनमें से एक मवेशी झुंड से अलग होकर अचानक सड़क पर आ गया। इसे बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं 3 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  65 लाख का धान घोटाला : स्टॉक में 2 हजार क्विंटल धान कम, खरीदी केंद्र प्रभारी पर केस

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles