Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर मतदान कल, प्रचार में प्रत्याशियों ने खूब बहाया पसीना, जानिए किसने किया सबसे ज्यादा खर्च

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. छत्तीसगढ़ के अंतिम चरण में 7 सीटों पर मंगलवार को मतदान होना है. बढ़ते पारा के बीच राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. प्रत्याशी जीतने के लिए प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक खूब पैसा खर्च किया जा रहा है. इसमें भाजपा के उम्मीदवार सबसे आगे हैं.

किसने किया सबसे ज्यादा खर्च ?

निर्वाचन आयोग के अनुसार 23 अप्रैल तक सबसे ज्यादा खर्च बिलासपुर से भाजपा उम्मीदवार तोखनराम साहू ने किया है. तोखन साहू 76 लाख रुपए से ज्यादा खर्च कर चुके हैं. वहीं प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने 26 लाख रुपए ही खर्च किए हैं. सबसे कम खर्च कांकेर से कांग्रेस उम्मीदवार बीरेश ठाकुर 3.29 लाख रुपए और रायपुर से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने 5.32 लाख रुपए खर्च किया है. वहीं कोरबा के दोनों प्रत्याशियों ने खर्च की जानकारी नहीं दी है.आने वाले दिनों में इन खर्चों की राशि में बढ़ोतरी हो सकती है.

इसे भी पढ़ें:  बारातियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

कितना खर्च कर सकते हैं प्रत्याशी ?

चुनाव में प्रचार-प्रसार करने के लिए 90 लाख रुपए की खर्च सीमा तय की गई है. हालांकि पार्टी कितना खर्च कर सकती है, इसकी कोई सीमा नहीं है. लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च की सीमा को आयोग समय-समय पर बढ़ाता रहा है. साल 2019 में यह लिमिट 70 लाख रुपए का था.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles