Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गरायपुर

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.31 करोड़ की ठगी

50 लाख के 3 करोड़ बनाने का झांसा, दुर्ग में बुजुर्ग ने दर्ज कराई FIR

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग में डीमेट अकाउंट खोलकर शेयर ट्रेडिंग करने के नाम पर कुछ शातिरों ने आदर्श नगर दुर्ग निवासी एक बुजुर्ग को 1 करोड़ 31 लाख 66 हजार 999 रुपए की ठगी कर ली। आरोपियों ने पीड़ित को झांसा दिया था कि वे फायदे का 20 प्रतिशत हिस्सा लेंगे और शेयर ट्रेडिंग कर उसके 50 लाख रुपए को चार महीने में तीन करोड़ के आसपास पहुंचा देंगे।

आरोपियों ने पैसे जमा कराने के बाद न तो लाभांश दिया और न ही मूल राशि लौटाई। बुजुर्ग की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन और कूटरचना की धाराओं के तहत FIR दर्ज की है।

22 दिसंबर 2023 को फोन कर झांसे में लिया

जानकारी के मुताबिक आदर्श नगर दुर्ग निवासी रोहित कुमार बघेल (62) को 22 दिसंबर 2023 को एक फोन आया था। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम सिद्धार्थ सक्सेना बताया था। आरोपी सिद्धार्थ ने खुद को एआरके टेक्नालाजी कंपनी का कर्मचारी बताते हुए जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें:  आत्मानंद स्कूल के 11 शिक्षाकर्मियों की नौकरी गई, डीईओ ऑफिस में हंगामा, महिला टीचर बेहोश

ट्रेडिंग कर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा

आरोपी ने बुजुर्ग को बताया कि उनकी कंपनी शेयर ट्रेडिंग करती है। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित का डीमेट अकाउंट खोलकर उससे ट्रेडिंग कर अच्छा मुनाफा दिलवाने की बात कही। आरोपी ने अपनी कंपनी के हेड रिसर्चर सिंघानिया से बात कराई थी।

50 लाख के बनेंगे तीन करोड़

सिंघानिया ने पीड़ित से कहा था कि उनकी कंपनी कम से कम 50 लाख रुपये के कैपिटल से शेयर ट्रेडिंग करती है। इससे कम राशि से वे काम नहीं करते। आरोपी ने ये भी दावा किया था कि यदि वो 50 लाख रुपए लगाता है तो वे उसे चार महीनों के भीतर तीन करोड़ रुपये बना देंगे। पीड़ित ने सोचने के लिए थोड़ा समय मांगा तो आरोपी उसे लगातार फोन करते रहे, जिससे दबाव में आकर तैयार हो गया।

इसे भी पढ़ें:  रिश्वतखोर बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार : नामांतरण के लिए दस हज़ार रुपये की मांगी थी रिश्वत, ACB ने रंगेहाथ पकड़ा

नुकसान का भय दिखाकर नियंत्रण अपने पास रखा

आरोपियों ने डीमेट अकाउंट खोलने के लिए पीड़ित का आधार कार्ड, पैन कार्ड की जानकारी ली। इसके बाद उसका डीमेट अकाउंट खोले। आरोपियों ने समय पर ट्रेड न होने पर नुकसान होने का भय दिखाकर डी मेट अकाउंट का पूरा नियंत्रण अपने पास रखा।

किश्तों में ठगे 1.31 करोड़

आरोपियों ने इसके बाद दिसंबर 2023 से लेकर एक मार्च 2024 के बीच अलग अलग किस्तों में कुल एक करोड़ 31 लाख 66 हजार 999 रुपये विभिन्न खातों में जमा करवाकर ठगी कर ली। पीड़ित से आरोपियों ने ये कहा था कि पूरी राशि की अंतिम किस्त जमा होने के एक सप्ताह के भीतर लाभ सहित पूरी राशि पीड़ित के खाते में आ जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  22 दिसंबर को जांजगीर प्रवास पर रहेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

आरोपियों ने नहीं दिए रुपए

पीड़ित को कोई भी रुपये नहीं मिलने पर उसने आरोपी सिद्धार्थ सक्सेना और राहुल गुप्ता से संपर्क किया। आरोपियों ने रुपए देने के बजाए पीड़ित को घुमाना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles