Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर में तेज आंधी-तूफान से छत टूटी

घर में सो रहे लोग बाल-बाल बचे; 5 लाख रुपए से अधिक के सामान का नुकसान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम देवरी में मंगलवार को आए आंधी-तूफान और बारिश से एक किसान के घर की छत टूट गई। छत का कुछ हिस्सा घर में सो रहे लोगों पर भी गिरा, जिससे उन्हें मामूली चोट आई है। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है।

घटना में घर के अंदर रखे 5 लाख रुपए से अधिक के सामान का नुकसान हुआ है। किसान ने प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए पटवारी को आवेदन दिया है, साथ ही कलेक्टर से भी मुआवजे की गुहार लगाई है। जांजगीर-चांपा जिले में पिछले 2 दिनों से तेज हवाओं के साथ लगातार बारिश हो रही थी, जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया।

घर के अंदर रखा सामान भीगकर हुआ खराब।
घर के अंदर रखा सामान भीगकर हुआ खराब।

परिवार के सदस्यों को लगी हल्की चोट

इसे भी पढ़ें:  रायपुर में लॉ स्टूडेंट से रेप, पुलिस के जवान ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात अकलतरा तहसील के ग्राम देवरी में किसान सहदेव धिरही और उसका परिवार सो रहा था। उस वक्त भी तेज आंधी के साथ बारिश हो रही थी। इस बीच उसके घर की छत उड़ गई और कुछ हिस्सा मकान के अंदर जा गिरा। इससे परिवार के सदस्यों को हल्की चोट लगी। परिवार के लोग तुरंत बारिश में ही घर से बाहर निकले।

सीमेंट की छत का कुछ हिस्सा घर के अंदर भी गिरा।
सीमेंट की छत का कुछ हिस्सा घर के अंदर भी गिरा।

परिवार को 5 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान

वहीं बारिश के चलते घर के अंदर रखे कपड़े, बिस्तर, टीवी, लैपटॉप और खाने का सामान भी भीगकर खराब हो गया है। परिवार को 5 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी गांव के सरपंच को दी गई। पटवारी को भी क्षतिपूर्ति के लिए आवेदन दिया गया। बुधवार को पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान की जानकारी ली और प्रतिवेदन तैयार किया है।

इसे भी पढ़ें:  अमरनाथ-वैष्णो देवी यात्रा से रायपुर के श्रद्धालु पीछे हटे, सभी बुकिंग रद्द

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles