Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़रायपुर

मॉल की तीसरी मंजिल से गिरकर बच्चे की मौत

रायपुर में पिता की गोद से फिसला मासूम; ऐस्कलेटर में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राजधानी रायपुर के सिटी सेंटर मॉल में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया है। तीसरे माले से करीब एक साल का मासूम शख्स के हाथ से छूट के नीचे गिर गया। इसका CCTV वीडियो भी सामने आया है। बच्चे को अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामला देवेंद्र नगर थाना इलाके का है। वीडियो में दिख रहा है कि 2 लोग मॉल में घूम रहे होते हैं जिसमें से एक के गोद में वह बच्चा था। वहीं एक और बच्चे को ऐस्कलेटर में चढ़ाने के लिए शख्स ने एक हाथ बढ़ाया इसी दौरान गोद से मासूम फिसल गया और नीचे गिर रहा।

इसे भी पढ़ें:  एडिटेट है धमकी वीडियो : मंत्री लखनलाल देवांगन

अस्पताल ले जाया लेकिन बच्चे ने तोड़ा दम

बताया जा रहा है कि बच्चे के पिता का नाम राजन कुमार है और बच्चे का नाम राजवीर कुमार है। पेरेंट्स झारखंड नंबर प्लेट की गाड़ी से मॉल पहुंचे थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद पेरेंट्स मासूम को लेकर बैरन बाजार स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में देवेंद्र नगर पुलिस जांच में जुट गई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles