
छत्तीसगढ़ में कब जारी होगी महतारी वंदन योजना की 14वीं किस्त? 70 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये
छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 14वीं किस्त का बेस्रबी से इंतजार है. हालांकि यह इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जल्द ही इन लाभार्थी महिलाओं के खाते में 13वीं किस्त जारी करेंगे.
बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार महतारी वंदन योजना के तहत 13 किस्तें जारी कर चुकी हैं.
70 लाख महिलाएं ले रहीं महतारी वंदन योजना का लाभ
5 फरवरी, 2024 को पीएम नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं से किए अपने संकल्प को पूरा करते हुए महतारी वंदन योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की मदद दी जा रही है.
बता दें कि महतारी वंदना योजना छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के महिला कल्याण विभाग द्वारा शुरू की गई है. इसके तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की सहायता दी जाती है. यह राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है, ताकि वे अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकें और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें.
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा महतारी वंदना योजना से सबंधित लाभार्थी महिलाओं को अब तक 13 किस्तों का सीधा लाभ दिया जा चुका है. अब महिलाओं को अपनी चौदहवीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है, जिसके माध्यम से महिलाओं को 1,000 रुपये का सीधा लाभ प्राप्त होगा.
आम तौर पर 10 तारीख को ट्रांसफर होने वाली महतारी वंदन योजना की किस्त इस बार 10 अप्रैल 2025 को नहीं आएगी. ऐसे में यह संभावना जतायी जा रही है कि 11 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच 14वीं किस्त ट्रांसफर की जा सकती है.



