Advertisment
छत्तीसगढ़बीजापुर

भाजपा नेता की जान लेने की कोशिश, सुरक्षाकर्मी ने घर में घुसकर गोली मारने का किया प्रयास

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में BJP के जिला महामंत्री बिलाल खान की जान बाल- बाल बची। जब उनके ही सुरक्षाकर्मी ने उनसे अभद्रता करते हुए अपनी रायफल कॉक कर ली और घर के अंदर घुस कर गोली मारने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद दूसरे सुरक्षाकर्मी ने किसी तरह घर का दरवाजा को बंद करके उनकी जान बचाई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह रायफल कॉक करता दिखाई दे रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिलाल खान BJP के जिला महामंत्री हैं। उनकी सुरक्षा के लिए दो जवान दिए गए हैं। तभी आज सुबह आरक्षक नागेश टिंगे नशे की हालत में था और गाली- गलौच करने लगा। उसने अपनी सर्विस रायफल कॉक कर ली और घर में घुस कर गोली मारने की कोशिश करने लगा। यह देखकर दूसरे सरे सुरक्षाकर्मी ने किसी तरह घर का दरवाजा को बंद करके उनकी जान बचाई। बताया जाता है कि, जवान नशे में धुत था।

इसे भी पढ़ें:  बुजुर्ग दंपती पर ईंट से हमला कर 4 लाख लूटे

जवान को किया गया निलंबित 

इस घटना के सामने आने के बाद एसपी ने जवान का MLC कराकर उसे निलंबित किया गया है और उनके विरुद्ध प्रारंभिक जांच संस्थित की गई है। एसडीओपी भोपालपट्टनम मयंक रणसिंह को प्रारंभिक जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles