Advertisment
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: बकाया बिल की वसूली करने पहुंची महिला इंजीनियर से अभद्रता, धक्का-मुक्की की, फोन छीना

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा, 10 अप्रैल। जिले के ग्राम पिसौद में बिजली कंपनी की एक महिला इंजीनियर के साथ अशोभनीय व्यवहार का मामला सामने आया है। बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए पहुंचीं मड़वा विद्युत वितरण केंद्र की कनिष्ठ अभियंता ज्योति कंवर के साथ एक उपभोक्ता ने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि धक्का-मुक्की भी की और उनका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की।

यह घटना उस समय हुई जब इंजीनियर ज्योति कंवर अपनी टीम के साथ गांव में उपभोक्ता मनोज साहू के घर बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए पहुंचीं। मनोज पर करीब एक लाख रुपये का बिल बकाया है। जब उनसे भुगतान करने को कहा गया, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया और बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी देने पर उग्र हो गए।
आरोप है कि मनोज ने महिला अधिकारी से कहा कि किसी में हिम्मत नहीं जो मेरा कनेक्शन काट सके। अगर किसी ने मुझे छुआ, तो यहीं काट दूंगा।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस जिला अध्यक्ष के बेटे समेत 5 गिरफ्तार, भूपेश बघेल के सामने BJP कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप, SDM ने भेजा जेल

इसके बाद उन्होंने 200-200 रुपये की नोटों की गड्डी महिला इंजीनियर के मुंह पर फेंक दी, जिसका वीडियो भी सामने आया है। ज्योति कंवर जब मोबाइल से अपने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी देने लगीं, तो मनोज ने उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

महिला इंजीनियर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने यह भी बताया कि मनोज ने उनके आदिवासी होने को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की, हालांकि यह हिस्सा वीडियो में रिकॉर्ड नहीं हुआ है।

इस घटना के सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। संघ के महामंत्री प्रमोद कुर्रे ने कहा कि हम सभी कर्मचारी कंपनी के निर्देश पर अपना काम करते हैं। महिला अधिकारी के साथ की गई बदसलूकी निंदनीय है और दोषी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। महिला इंजीनियर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें:  बर्खास्त सहायक शिक्षकों के पक्ष में उतरे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखकर की यह मांग

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles