Advertisment
राजनांदगांवछत्तीसगढ़

स्कूली छात्राओं को फटकार लगाने वाले DEO का तबादला, स्कूल में भी की गई वैकल्पिक व्यवस्था…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राजनांदगांव. जिले के डोंगरगढ़ अंतर्गत आलीवार के सरकारी स्कूल में टीचर की मांग को लेकर डीईओ ऑफिस पहुंचे बच्चों को डीईओ ने काफी फटकार लगाई थी. डीईओ के इस दुर्व्यवहार को लेकर लल्लूराम डॉट कॉम ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया, जिसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने तत्कालीन डीईओ अभय जायसवाल को पद से हटा दिया है. इसके साथ ही स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक की वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है.

जानिए क्या है पूरा मामला:

बता दें, बीते 2 दिन पहले अलीवारा गांव स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चे 12वीं कक्षा के लिए शिक्षक की मांग लेकर राजनांदगांव कलेक्टर कार्यालय के जनदर्शन पहुंचे थे. कलेक्टर ने उनकी समसस्याओं को सुनने के बाद उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी और बच्चियों को डीईओ के पास भेज दिया. जिसके बाद बच्चों ने डीईओ से मुलाकात कर कक्षा 12वीं के लिए शिक्षक की मांग की, तो जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने उन्हें जमकर फटकार लगाकर वापिस भेज दिया.

इसे भी पढ़ें:  कोरबा के एसएस प्लाजा में लगी भीषण आग, कई दुकानें चपेट में आई, मौके पर दमकल की 14 गाड़ियां मौजूद

डीईओ ने बच्चों को जेल भेजने की दी थी धमकी

इस अप्रत्याशित व्यवहार से बच्चियां बेहद निराश और दुखी हो गईं. उन्होंने रोते हुए मीडिया से अपनी स्थिति साझा की, बच्चों ने आरोप लगाया कि डीईओ ने उनके साथ गलत तरीके से बात की, डीईओ ने उन्हें ऑफिस से जाओ यहां बहस मत करो कहकर भगा दिया. इसके साथ ही साथ ही कहा कि ऐसा आवेदन किसने लिखवाया है? तुम लोग जिंदगी भर जेल की हवा खाओगे.

इस पूरे मामले को लेकर आज छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने तात्कालीन डीईओ अभय जायसवाल को पद से हटा कर सहायक संचालक लोक शिक्षण संचनालय इंद्रावती भवन रायपुर ट्रांसफर कर दिया है. वहीं सहायक संचालक आदित्य खरे को राजनांदगांव के डीईओ का पदभार दिया गया है.

इसे भी पढ़ें:  CSMCL के पूर्व MD अरुणपति बिहार से गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles