Advertisment
 बिलासपुरक्राइमछत्तीसगढ़

बिलासपुर में दाऊद गैंग की एंट्री पर बवाल

कांग्रेस नेता व भू-माफिया की गिरफ्तारी का पोस्ट वायरल करने मुंबई से आया कॉल, BJYM नेता को मिली धमकी

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

बिलासपुर में कांग्रेस नेता व भू माफिया अकबर खान के केस में अब दाऊद गैंग की एंट्री से बवाल मच गया है। अकबर खान की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट वायरल करने पर भाजपा युवा मोर्चा के नेता को मुंबई से कॉल कर धमकी दी गई है। फोन करने वाले ने अपने आप को दाऊद गैंग का बताया है। जिसके बाद हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने सिविल लाइन थाना का घेराव कर कथित दाऊद गैंग के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।

दरसल, सरकंडा पुलिस ने बीते रविवार को जमीन विवाद पर आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी व कांग्रेस नेता के घर में दबिश दी। वह ईद पर्व मनाने के लिए आया था और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस को देखकर वह घर में बुर्खा पहनकर छिप गया। हालांकि, इसके बाद भी पुलिस ने उसे दबोच लिया और उसे थाने लेकर आ गई।

हिंदू संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की है।
हिंदू संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की है।

कारोबारी के आत्महत्या करने पर दर्ज हुआ था केस
सरकंडा क्षेत्र के चांटीडीह रपटा चौक निवासी 56 वर्षीय रज्जब अली मछली व्यवसायी थे। उन्होंने 4 अक्टूबर 2022 की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया था। सुसाइड नोट में व्यवसायी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने परिवार को सुरक्षा उपलब्ध करवाने का आग्रह किया था। इसके अलावा व्यवसायी के बेटे अरमान उर्फ हमाम अली और परिवार वालों ने कांग्रेस के महामंत्री अकबर खान वहl पूर्व ब्लाक अध्यक्ष तथा मास्टर ट्रेनर तैयब हुसैन के खिलाफ पिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। मृतक के परिवार के अनुसार रपटा चौक स्थित उनकी दुकान से लगी उनकी जमीन पर कांग्रेस नेता अकबर व तैय्यब कब्जा करने के लिए लगे हुए थे। और उनके पिता के ऊपर उसे जमीन को बेच देने का लगातार दबाव बना रहे थे। इस केस की जांच के बाद पुलिस ने अकबर खान सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें:  लुटेरों ने ले ली अधेड़ की जान : 8 हजार रुपये छीनकर पेट में मार दिया चाकू, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

अब दाऊद गैंग का आया कॉल, भाजयुमो नेता को मिली धमकी
अकबार खान की गिरफ्तारी के बाद भाजपा युवा मोर्चा कार्य समिति के सदस्य धनंजय गोस्वामी ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें बताया गया कि जमीन का अवैध कारोबार कर गुंडागर्दी करने वाले कांग्रेस नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने आरोप लगाया कि अकबर खान शहर में गैंग बनाकर काम करता है और वो आपराधिक किस्म का है। अपनी गैंग में नाबालिगों को शामिल कर उकसाता है। उसके खिलाफ मारपीट-गुंडागर्दी के कई केस दर्ज है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। धनंजय के इस पोस्ट को शेयर करने के बाद अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को दाऊद इब्राहिम गैंग का सदस्य बताया और उसे उठवा कर जान से मारने की धमकी भी। बताया गया कि कथित दाऊद गैंग के सहयोगी का कॉल मुंबई से आया था।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में 15 लाख के गहने ले भागा युवक:बाइक पर रखा था बैग; दुकान के बाहर सफाई में लगा था सराफा व्यापारी

हिंदू संगठनों ने किया थाने का घेराव, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
धनंजय गोस्वामी को मुंबई के अनजान नंबर से कॉल आने और दाऊद गैंग का नाम सामने आने के बाद हिंदू संगठन के पदाधिकारी भी उसके पक्ष में आ गए हैं। उन्होंने सोमवार को एसपी रजनेसिंह के साथ ही पुलिस अफसरों से शिकायत की। , जिसके बाद सिविल लाइन थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान लोगों की भीड़ अकबर खान के मुंबई कनेक्शन और कथित दाऊद गैंग के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। प्रशिक्षु डीएसपी व टीआई गौरव सिंह ठाकुर ने जांच के बाद आोपियों के खिलापु कार्रवाई करने की बात कही है।

इसे भी पढ़ें:  ऑटो चालक ने महिला को लौटाया गहनों से भरा थैला

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles