Advertisment
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

कोरबा में युवती की नदी में तैरती मिली लाश

सिर पर चोट के निशान, पत्थरों पर मिले खून के छींटे; युवती की नहीं हुई पहचान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

वनांचल क्षेत्र लेमरू थाना अंतर्गत सतरेंगा से लगे नदी में एक युवती का लाश तैरती हुई मिली। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। युवती के हाथ में एक टैटू बना हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है। युवती के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं घटनास्थल के पास पत्थरों पर खून के छींटे पाए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह रोज की तरह नहाने के लिए गांव के लोग सतरेंगा से लगे नदी किनारे पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने नदी में एक युवती को लाल कपड़े में तैरते हुए देखा। उस दौरान कुछ समय के लिए लोगों को लगा कि युवती नहा रही है। लेकिन कुछ समय बाद भी कोई हलचल नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें:  मालगाड़ी की टक्कर से टुकड़ों में बंटी सुपरवाइजर की लाश

युवती के हाथ में मिला टैटू

जिसके बाद ग्रामीण ने पास जाकर देखा, तो युवती का शव पानी में तैर रहा था। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची लेमरू थाना पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकला। युवती को लाश को देखने के बाद उसके हाथ पर टैटू बना हुआ मिला। दायें हाथ में टैटू से शंकु लिखा हुआ है।

युवती की हत्या होने की आशंका

लेमरू थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि युवती के सिर पर कुछ चोट के निशान मिले हैं। वहीं घटनास्थल के पास पत्थरों पर खून के निशान पाए गए हैं। इससे युवती की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के असली कारण का खुलासा हो पाएगा।

युवती की पहचान के लिए जुटी पुलिस

इसे भी पढ़ें:  110 नग एलपीजी सिलेंडर चोरी मामले में ओड़िशा के तीन आरोपी गिरफ्तार

युवती की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को घटना स्थल पर बुलाया। वहीं कुछ गांव के कोटवारों को भी मौके पर तलब किया गया। युवती की पहचान करवाई करने में पुलिस जुटी रही, लेकिन अब तक पहचान नहीं हो पाई है। युवती की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास क्षेत्र में जुटी हुई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles