Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़शराब नीति केस

चोरी की स्कूटी में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शराब तस्करी

रायपुर में 2 स्कूटी में लदी 460 बोतल शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

contact for Ad1
S G Travels
WhatsApp Image 2026-06-17 at 4.28.41 PM

रायपुर में चोरों ने पहले स्कूटी चोरी की, फिर उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शराब की तस्करी करने लगे। विधानसभा पुलिस ने एंटी क्राइम यूनिट के साथ मिलकर दो अलग-अलग जगह से दो स्कूटी सवार युवकों को पकड़ा है। उनके पास से पुलिस ने 460 बोतल शराब भी जब्त किया है।

पुलिस की एंटी क्राइम और साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि, विधानसभा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग लोग 2 बाइक से अवैध शराब की सप्लाई कर रहे हैं। जिस पर पुलिस ने नरदहा गांव के पास नहरपार और आमासिवनी के ऐश्वर्या बाजार से आरोपी नरेंद्र पठारी और जयदीप नागवंशी गिरफ्तार किया।

पुलिस ने 460 बोतल शराब भी जब्त की है।
पुलिस ने 460 बोतल शराब भी जब्त की है।

गाड़ी चोरी की निकली

इसे भी पढ़ें:  चरणदास महंत ने अबकी बार मोदी को बताया डिफाल्टर, कहा- 10 साल से फेल हो रही मोदी की गारंटी

जब पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली, तो उनके पास एक एक्टिवा चोरी की निकली। जिसे पंडरी के पास से चुराया था। उसमें फर्जी नंबर प्लेट लगा दिया। एक आरोपी इसी गाड़ी में अवैध शराब की सप्लाई कर रहा था।

बड़ी संख्या में बोतलें बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास रखे बैग की तलाशी ली, तो भारी संख्या में देशी शराब की बोतलें मिली। पुलिस ने एक आरोपी के पास से 220 बोतल और दूसरे आरोपी के पास से 240 बोतल देशी शराब जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी और अवैध शराब की तस्करी का मामला दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला, पिता की मृत्यु होने पर बेटियों को नहीं मिलेगा संपत्ति पर हिस्सा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles