Advertisment
 बिलासपुरक्राइमछत्तीसगढ़

नई नवेली दुल्हन से अननैचुरल सेक्स, बिगड़ी तबीयत:बिलासपुर में बीवी से पति करता था गंदा काम, बदनामी के डर से बताई नहीं

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर में नई नवेली दुल्हन से उसका पति अननैचुरल सेक्स करता रहा, जिससे युवती की तबीयत बिगड़ गई। जब परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, तब आरोपी पति की करतूतों का पता चला।

इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

पति की हरकतों को सहती रही पत्नी

पुलिस के अनुसार चकरभाठा क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती की शादी तीन महीने पहले हुई है। शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची, तब उसका पति उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बजाए उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने लगा। युवती अपने पति की हरकतों को सहन करती रही।

इसे भी पढ़ें:  सक्ती जिले के गुरुवचन सिंह कंवर ने पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता 2 गोल्ड मेडल

मना करने पर देता था धमकी

पति के इस क्रूरता से युवती परेशान हो गई थी। वह बार-बार मना करती रही, लेकिन उसका पति नहीं माना। युवती अपनी बदनामी और लोकलाज के भय से इसकी जानकारी किसी को नहीं दे पा रही थी। लगातार अप्राकृतिक कृत्य करने से युवती की तबीयत बिगड़ने लगी।

आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज

जब वो अपने मायके गई, तब उसने अपने परिजन को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। साथ ही घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामले में आरोपी पति के खिलाफ धारा 377 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles