Advertisment
Terrorist Attack

जम्मू-कश्मीर में श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमला, 10 की मौत, 32 घायल, रेस्क्यू में जुटे सेना के जवान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जम्मू-कश्मीर के रियासी में रविवार को आतंकियों ने श्रद्धालुओं से भरी एक बस पर हमला किया। हथियारों से लैस आकंतियों ने ड्राइवर को गोली मारी, जिससे बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। पुलिस ने बस पर फायरिंग की पुष्टि की है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बस हादसे में अब तक 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। रियासी के डिप्टी कमिश्नर विशेष महाजन मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने बताया है कि हादसे में 33 लोग जख्मी हुए।

 

इसे भी पढ़ें:  जामा मस्जिद में सर्वे करने गई टीम पर पथराव, 3 युवकों की मौत, भीड़ ने पुलिस की गाड़ियां फूंकी

आतंकियों ने बस पर गोलियां चलाईं: पुलिस
रियासी एसएसपी मोहिता शर्मा ने कहा- शुरुआती जानकारी मिली है कि आतंकियों ने बस में बैठे यात्रियों पर गोलियां चलाईं। यह बस श्रद्धालुओं को लेकर शिवखोरी से कटरा जा रही थी। इसी दौरान बस ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और बस गहरी खाई में समा गई। हादसे में 33 लोग घायल भी हुए हैं।

रियासी में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किया गया है।

नई सरकार के शपथ के दौरान हमला
आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर में हमला, उस वक्त किया। जब दिल्ली  में नई एनडीए सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले जारी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घाटी में शांति और स्थिरता के दावे पूरी तरह से खोखले हैं। करीब 20 दिन पहले भी पहलगाम में एक यात्री बस पर आतंकियों ने अटैक किया था। उधर, जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की बात कही है।

इसे भी पढ़ें:  जम्मू-कश्मीर में वोटिंग से पहले 2 आतंकी हमले, अनंतनाग में टूरिस्ट कपल को मारी गोली, शोपियां में BJP नेता की हत्या

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles