Advertisment
छत्तीसगढ़कांकेररायपुर

आचार संहिता हटते ही क्यों हटाए गए कांकेर कलेक्टर, यहां बीजेपी को मिली थी सबसे छोटी जीत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर: लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के दो दिन बाद ही, राज्य सरकार ने एक छोटी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए तीन आईएएस अधिकारियों का विभागीय बदलाव कर दिया है। इस फेरबदल में कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है, जबकि उन्हें कांकेर का कलेक्टर बने हुए अभी केवल छह महीने ही हुए थे। उनके स्थान पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर को कांकेर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, अभिजीत सिंह को गृह एवं जेल विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।

इसके अलावा, 2021 बैच के आईएएस अधिकारी वासु जैन का भी ट्रांसफर किया गया है। वे सरायगढ़ में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें योजना और आर्थिक सांख्यिकी विभाग का अवर सचिव बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  301 स्कूल भवन जर्जर : सारंगढ़ जिले में कहीं छत से पानी टपक रहा तो कहीं छत ही टपकने की कगार पर

ट्रांसफर को लेकर चर्चाएं

इन ट्रांसफरों को लेकर प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कुछ लोगों का मानना है कि इस फेरबदल को कांकेर लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, कांकेर लोकसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान डाक मतपत्रों की गिनती देरी से शुरू हुई थी। यहां हार-जीत का अंतर भी कम था और डाक मतपत्रों की गणना को लेकर विवाद भी हुआ था। माना जाता है कि इस विवाद से सरकार नाराज हो गई थी और आचार संहिता समाप्त होते ही कांकेर कलेक्टर को बदलने के लिए मंत्रालय में फाइलें दौड़ने लगी थीं।

इसे भी पढ़ें:  फार्महाउस पर महिला से गैंगरेप: पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को किया गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles