Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

बेकाबू मालवाहक पेड़ से टकराया, ड्राइवर की मौके पर मौत, इधर दो बाइक आपस में भिड़े, पांच घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

जांजगीर/कवर्धा। प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है. शनिवार को जांजगीर और कवर्धा में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं कुल 10 लोग घायल हुए हैं.

पहली दुघटना जांजगीर-चांपा जिले में हुई, जिसमें सारागांव थाना क्षेत्र के ग्राम कमरीद के पास बेकाबू मालवाहक वाहन पेड़ से टकरा गया. दुर्घटना में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं वाहन में सवार पांच लोग घायल हो गए. सभी घायल चांपा के बीडी महंंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सारागांव पुलिस जांच में जुटी है.

वहीं कवर्धा में रायपुर–जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर दशरंगपुर जिला सहकारी बैंक और शासकीय प्राथमिक स्कूल के पास दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई. दोनों बाइकों पर कुल छह लोग सवार थे. हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें:  हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा-2024 पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परीक्षा परिणाम जारी

दशरंगपुर चौकी क्षेत्र में घटी दुर्घटना में एक बाइक में सवार बुजुर्ग महिला को छोड़कर बाकी सभी को गंभीर चोटें आई हैं. सूचना मिलते ही स्थानीय चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल रवाना किया.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles