Advertisment
छत्तीसगढ़

एक दिन में जब्त किया 2052 कट्टा अवैध धान, कोचियों और बिचौलिए में मचा हड़कंप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदाबाजार। अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन पर राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त टीम नजर बनाए रखते हुए संदिग्ध बिचौलियो के प्रतिष्ठानों पर दबिश दे रही है. इसी कड़ी में शुक्रवार को विभिन्न तहसीलों में संयुक्त टीम के द्वारा 5 प्रकरण में 2052 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया, जो एक दिन में की गई अब तक की बड़ी कार्रवाई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाटापारा तहसील में अमित चावल उद्योग से गगनदीप पोहा मिल ले जा रहे 800 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया. सोनाखान तहसील अंतर्गत ग्राम बया मे संयुक्त टीम द्वारा विकास ट्रेडर्स पर दबिश दी. जांच टीम ने विकास ट्रेडर्स से लगभग 850 कट्टा पुराना अवैध धान जब्त किया. पलारी तहसील में ग्राम ओड़ान के दिनेश चंद्राकर गोदाम से 305 कट्टा, कबीर ट्रेडर्स भवानीपुर से 46 कट्टा, बलौदाबाजार तहसील में मुलशंकर ट्रेडर्स पनगांव से 51 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया.

जिले में 1 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक 70 प्रकरणों में 2664.54 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है. प्रशासन की कड़ी निगरानी व कार्यवाही से कोचिये और बिचौलिए में हड़कंप मच गया है.चेक पोस्ट पर भी वाहनों की कड़ी जांच की जा रही है. कोचिये और बिचौलिये के अवैध धान पर यह कार्रवाई धान खरीदी तक निरंतर जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें:  11वीं की छात्रा ने बीती रात हॉस्टल में दिया बच्ची को जन्म, लड़की ने अपना बच्चा होने से किया इंकार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles