Advertisment
Uncategorized

लोकसभा चुनाव के दूसरे दिन बढ़ी टोल प्लाजा की दरें, लोग हुए परेशान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अमृतसर. पठानकोट से अमृतसर जाना अब काफी महंगा हो गया है इसका कारण टोल प्लाजा की बढ़ाने वाली दरें हैं। लोकसभा चुनाव होते ही अचानक से टोल प्लाजा की दरों में वृद्धि हो गई है जिससे अब लोगों को आने जाने में कुछ अधिक खर्च करना पड़ेगा।

खबर आ रही है की पठानकोट के अलावा पठानकोट-जालंधर, जालंधर – चंडीगढ़ मार्ग पर आने वाले सभी टोल प्लाजाओं पर भी टोल की दर बढ़ा दी गई है। चौकाने वाली बात यह है की यह दर पांच फीसदी ज्यादा बढ़ी है। इसके लिए नेशनल हाइवे अथारिटी द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। रविवार की रात 12 बजे से ही नए रेट के मुताबिक टोल की अदायगी शुरु हो गई। जिससे इन मार्गों पर गुजरने वाले वाहन चालकों पर अतिरिक्त शुल्क का बोझ लगने वाला है।

इसे भी पढ़ें:  आईएएस पूजा खेडकर पर FIR दर्ज, UPSC ने उम्मीदवारी रद्द करने का दिया नोटिस, नाम, नंबर, दिव्यांगता सर्टिफिकेट और पता सब फर्जी…

1 अप्रैल से हुआ था लागू

टोल प्लाजा की बढ़ी हुई दरें पहले ही लागू कर दी गई थी लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते इसे पेडिंग कर दिया गया। लेकिन मतदान होने के बाद 2 जून की रात से ही इसे दोबारा लागू कर दिया गया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles