Advertisment
छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में 24 घंटे से ब्लैक आउट…भड़की पब्लिक:कहा- मंत्रीजी के बर्थडे में अधिकारी व्यस्त

कांग्रेस बोली- प्रदेश की भूल, कमल का फूल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़ जिले में 24 घंटे से शहर के कई इलाकों में ब्लैट आउट की स्थिति है। भीषण गर्मी से हलाकान शहरवासियों ने बिजली विभाग के दफ्तर का घेराव कर दिया। देर रात तक पब्लिक हंगामा करती रही। चक्काजाम कर जनता ने कहा कि मंत्री जी के बर्थडे में अधिकारियों की व्यस्तता के कारण बिजली व्यवस्था ठप है। अधिकारी कार्यक्रम में व्यस्त हैं।

वहीं मामले में कांग्रेस ने X पर पोस्ट कर बीजेपी पर हमला बोला है। X पर लिखा कि 6 महीने में ही जनता भाजपा से भयंकर त्रस्त हो चुकी है। प्रदेशभर में बिजली गोल कि समस्या विकट रूप ले चुकी है, जो कांग्रेस सरकार में कभी नहीं हुआ था। रायगढ़ में 24 घंटे से बिजली गोल, प्रदेश की भूल, कमल का फूल।

मामले में कांग्रेस ने X पर पोस्ट कर बीजेपी पर हमला बोला है।
मामले में कांग्रेस ने X पर पोस्ट कर बीजेपी पर हमला बोला है।

24 घंटे से बिजली व्यवस्था ठप

बिजली व्यवस्था को लेकर पब्लिक सड़क पर उतर गई है। उनका कहना है कि 24 घंटे से बिजली व्यवस्था ठप है। मंत्रीजी विधायक जी बर्थडे मना रहे हैं। जगह जगह टेंट लगे हैं, जिसमें साउंड सिस्टम चल रहे हैं। वहां लाइट की पूरी व्यवस्था है, लेकिन यहां जनता गर्मी से परेशान है। विधायक जी को सोचना चाहिए। सभी अधिकारी उसी में व्यस्त हैं।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 24 घंटे से शहर के कई इलाकों में ब्लैट आउट की स्थिति है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 24 घंटे से शहर के कई इलाकों में ब्लैट आउट की स्थिति है।

कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं- पब्लिक

इसे भी पढ़ें:  BJYM नेता और उसकी पत्नी ने दी जान:3 साल के बेटे को भेजा चाचा के घर; फिर कमरा बंद कर खाया जहर

वहीं सड़क पर उतरी पब्लिक ने कहा कि यहां बीजेपी की सरकार बनेगी, तो रामराज्य आएगा, लेकिन यहां तो बदतर स्थिति है। 24 घंटे तो कभी कांग्रेस के राज्य में लाइट गोल नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यहां कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। कोई फोन नहीं उठा रहे हैं।

चक्काजाम कर जनता ने कहा कि मंत्री जी के बर्थडे में अधिकारियों की व्यस्तता के कारण बिजली व्यवस्था ठप है।
चक्काजाम कर जनता ने कहा कि मंत्री जी के बर्थडे में अधिकारियों की व्यस्तता के कारण बिजली व्यवस्था ठप है।

आंधी और बारिश के बीच बिजली व्यवस्था ठप

दरअसल, शनिवार की शाम एकाएक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिसके बाद शहर के कई स्थानों पर बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। रातभर कई इलाकों में बिजली नहीं आई, जिससे लोग परेशान रहे। दूसरे दिन रविवार को भी पूरी तरह बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी। इस तरह से 24 घंटे से शहर में बिजली व्यवस्था ठप है।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस पार्षद समेत 22 जुआरी पकड़ाए:व्यापारी और रसूखदारों की ​​​​​​​सजी थी महफिल, 3 लाख कैश,7 महंगी कारें और 22 मोबाइल जब्त

कौन कौन से इलाके में बिजली ठप

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को जब तेज हवा और बारिश हुई। इसके बाद से अतरमुड़ा, चक्रधर नगर, पतरापाली, सांगीतराई, उर्दना, चांदनी चौक में बिजली गुल थी। इसके साथ ही मधुबन, जोगीडीपा सहित अन्य मोहल्लों में बिजली व्यवस्था ठप रही।

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रविवार को अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया।
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रविवार को अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया।

रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी उत्सव मनाने में व्यस्त- कांग्रेस

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल शुक्ला का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जबसे आई है। आम जनता के हितों का बिल्कुल ध्यान नहीं कर रही है। शहरवासी बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  48 घंटे हीट वेव : टूटेगा रिकॉर्ड, जून के पहले हफ्ते में बौछारों से ही मिलेगी राहत

उन्होंने कहा कि रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी उत्सव मनाने में व्यस्त हैं। लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा। कई मोहल्ले अंधेरे में डूबे रहे।यही कारण है कि आम जनता को परेशान होकर बिजली विभाग का घेराव करना पड़ा।

बीजेपी कुछ भी कहने से बच रही

वहीं मामले में भाजपा के नेता अभी कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के इन आरोपों पर भाजपा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

मोहल्ले अंधेरे में डूबे रहे।यही कारण है कि आम जनता को परेशान होकर बिजली विभाग का घेराव करना पड़ा।
मोहल्ले अंधेरे में डूबे रहे।यही कारण है कि आम जनता को परेशान होकर बिजली विभाग का घेराव करना पड़ा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles