Advertisment
Uncategorized

आईएएस पूजा खेडकर पर FIR दर्ज, UPSC ने उम्मीदवारी रद्द करने का दिया नोटिस, नाम, नंबर, दिव्यांगता सर्टिफिकेट और पता सब फर्जी…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
दिव्यांगता और गैर-क्रीमी के गलत सर्टीफिकेट पर घिरी महाराष्ट्र कैडर की विवादित ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर पर आफत टूटी है। पूजा खेडकर के खिलाफ UPSC ने FIR दर्ज कराई है। आयोग ने कहा है कि यूपीएससी ने इस मामले में गहन जांच की है। इसमें पता चला है कि उन्होंने अपना नाम, अपने माता-पिता का नाम, अपनी फोटो, हस्ताक्षर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पता बदलकर पहचान छिपाई गई है।

आयोग (UPSC) ने नोटिस जारी कर पूजा खेडकर से जवाब मांगा है कि आपकी उम्मीदवारी क्यों न रद्द की जाए और आगामी यूपीएससी की परीक्षाओं से वंचित क्यों न रखा जाए।

यूपीएससी की ओर से कहा गया है, ‘पूजा खेडकर के खिलाफ विस्तृत जांच कराई गई है. इसमें पता चला है कि उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में नियमों का उल्लघंन किया था। उनकी परीक्षा में बैठने की लिमिट पूरी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने फर्जी तरीके से अपनी पहचान बदलकर यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा दी। उन्होंने अपने नाम, पिता का नाम, मां का नाम, फोटो और साइन तक बदल डाले। इसके अलावा मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता भी बदला. गलत तरीके से नई पहचान बनाने की वजह से उन्हें लिमिट से ज्यादा बार परीक्षा में बैठने का मौका मिला।

इसे भी पढ़ें:  पश्चिम बंगाल में बड़ा रेल हादसा! पटरी से उतरे 3 कोच, कोई हताहत नहीं

आयोग की ओर से जारी बयान में आगे यह भी गया है कि जांच के बाद हमने पूजा खेडकर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। हम संवैधानिक संस्थान हैं और नियमों का पालन करना या कराना हमारी जिम्मेदारी है। हमने साफ किया है कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो और अगर कोई गड़बड़ी करे तो उस पर एक्शन लिया जाए। यूपीएससी ने कहा कि उम्मीदवारों को हम पर भरोसा होता है। हमने यह भरोसा अर्जित किया है. हम लोगों का भरोसा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उससे किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  देवर के साथ बार-बार हॉस्पिटल जाती थी भाभी, बन गए संबंध, पूरी कर ली जिद, नहीं भरा मन तो...

इससे पहले उनका ट्रेनिंग प्रोग्राम भी रद्द कर दिया गया था। उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एडमिनिस्ट्रेशन एकेडमी ने पूजा खेडकर का महाराष्ट्र से ट्रेनिंग प्रोग्राम रद्द करके एकेडमी ने उन्हें तत्काल वापस बुलाने के लिए लेटर भी जारी किया था। इसके अलावा एकेडमी ने महाराष्ट्र सरकार को भी इस संबंध में पत्र लिखकर जानकारी दी थी।

फर्जीवाड़ा करके परीक्षा में ज्यादा मौके उठाने का आरोप

आयोग ने ये भी कहा है कि पूजा खेडकर ने परीक्षा नियमों के तहत अनुमेय सीमा (Permissible Limits) से अधिक प्रयासों का लाभ उठाया। यूपीएससी ने पूजा के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के साथ आपराधिक मुकदमा चलाने सहित अन्य कई कार्रवाई शुरू की हैं। ट्रेनी आईएएस पूजा के साथ ही उनका परिवार भी विवादों में घिरा हुआ है। बीते दिन पूजा की मां मनोरमा खेडकर के खिलाफ भूमि विवाद मामले में दर्ज एफआईआर में आईपीसी की धारा-307 जोड़ी गई थी। इसके बाद पुलिस के अनुरोध पर कोर्ट ने मनोरमा को 20 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा था।

इसे भी पढ़ें:  पार्किंग में लेफ्टिनेंट कर्नल का शव मिलने से हड़कंप, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

जमीन विवाद मामले में पूजा की मां पर गिरी गाज

पुलिस ने एफआईआर में मनोरमा, उनके पति दिलीप खेडकर व तीन अन्य को प्रभावशाली और राजनीति रूप से सक्रिय बताया है। हाल ही में मनोरमा का एक साल पुराना एक वीडियो सामने आया था. इसमें वो जमीन विवाद को लेकर मुलशी तहसील के धडवाली गांव में कुछ लोगों को कथित तौर पर पिस्टल दिखाकर धमकाती नजर आ रही थीं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles