
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
होटल में आया युवक को साइलेंट अटैक: अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, घटना CCTV में कैद
जांजगीर- चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चाम्पा जिले में होटल में नास्ता करने पहुंचे युवक की साइलेंट अटैक ने जान ले ली। युवक होटल के अंदर ही अचानक गिर पड़ा। जिसे होटल संचालक और आसपास के लोगों ने आनन- फानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस पूरे घटनाक्रम का वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि, युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई होगी। मृतक युवक शिव नारायण गढ़वाल शांति नगर जांजगीर का रहने वाला बताया जा रहा है। पोस्ट मार्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। यह घटना जांजगीर के होटल नवरंग में हुई।



