Advertisment
छत्तीसगढ़

नारायण राइस मिल में लगी भीषण आग , लाखो रुपये का धान और बारदाना जलकर राख

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग 23 मार्च 2025 – दुर्ग जिले में नारायण राइस मिल में सुबह 7:30 बजे भीषण आग लग गई है। आग पर काबू पाने के लिए 4 दमकल लगी हुई हैं। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि बुझाने में करीब 3-4 घंटे लग सकते हैं। मामला चिखली क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक राइस मिल कैलाश रूंगटा की है। राइस मिल में सुबह मजदूरों ने धुआं निकलता देखा। जब तक वो समझ पाते आग बारदानों तक पहुंच गई। इससे तेज लपटें निकलने लगी। लाखों का नुकसान हो गया है।

जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 2 घंटे में कुछ हद तक आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन अभी तक पूरी तरह से आग बुझ नहीं पाई है। धान के बोरों और बारदाने में आग लगने से वो धीरे-धीरे सुलगती रहती है। अगर उसे पूरी तरह बिना बुझाए ही छोड़ा गया, तो वो थोड़ी देर में फिर से सुलग जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  डीएमएफ घोटाला मामला : सुप्रीम कोर्ट से सूर्यकांत तिवारी को मिली अंतरिम जमानत, छत्तीसगढ़ से रहना पड़ेगा बाहर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles