Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

JANJGIR CHAMPA : नाबालिग छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा।  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से फिर चाकूबाजी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सारागांव थाना क्षेत्र के अफरीद गांव के नाबालिग छात्र पर चाकू से हमला किया गया, घायल लड़के का इलाज अस्प्ताल में चल रहा है। मामले में सारागांव थाना पुलिस ने 1 नाबालिग समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त को स्कूल में हुये विवाद को लेकर सुबह लगभग 11:30 बजे के बीच गढ़पारा बाजार चौक के पास आरोपियों ने नाबालिक छात्र और उसके साथियों का रास्ता रोककर अश्लील गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट किये तभी साहिल कुमार ऊर्फ अक्की पटेल (निवासी हथनेवरा खाल्हेपारा) ने हत्या की नीयत से हाथ मे रखे धारदार चाकू से नाबालिक के पेट में हमला कर दिया। सूचना रिपोर्ट पर थाना सारागांव में अपराध धारा 126(2),296, 115(2), 351(3),109,3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  तड़पता रहा मरीज..बर्थडे-पार्टी करता रहा स्टाफ:हॉस्पिटल में इलाज करने से किया मना, कहा- OPD टाइम खत्म

मामले की गंभीरता को देखते हुये जांजगीर-चांपा एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तथा एडिशनल एसपी उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार के कुशल मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुये साहिल कुमार ऊर्फ अक्की पटेल और एक नाबालिग लड़के को पकड़ा। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी साहिल कुमार ऊर्फ अक्की पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया. एवं नाबालिग बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles