Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

नाबालिग से रेप:रायपुर से पकड़कर ले गई जांजगीर-चांपा पुलिस, थाने से चकमा देकर भागा, फिर गांव से पकड़ा गया

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले में नाबालिग लड़की से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बम्हनीडीह थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम रमेश सिदार है। 19 जुलाई 2024 को नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया था। आरोपी ने नाबालिग से कहा था कि मैं तुमसे प्यार करता हूं। शादी करुंगा बोलकर ले गया था। ​​

अलग-अलग जगहों पर छापेमारी

दरअसल, परिजनों ने 19 जुलाई 2024 को बम्हनीडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई। उनकी बेटी को कोई अज्ञात युवक भगाकर लेकर गया है। पुलिस शिकायत मिलते ही एक्टिव हो गई। अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।

इसे भी पढ़ें:  आयुष्मान कार्ड से जल्द 10 लाख तक करा सकेंगे इलाज, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा – राशि बढ़ाने की चल रही प्रक्रिया

नाबालिग को आरोपी के कब्जे से छुड़ाया

इसी बीच 19 सिंतबर को आरोपी के रायपुर में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की। नाबालिग को पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छुड़ा लिया। पीड़िता ने महिला पुलिस से बताया कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर कई बार रेप किया।

आरक्षकों को चकमा देकर भागा आरोपी

इस दौरान आरोपी बम्हनीडीह थाने से आरक्षकों को चकमा देकर भाग गया। आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव में आकर छिपा हुआ है। पुलिस की टीम आरोपी के गांव कचंदा पहुंची। जहां से आरोपी को पकड़ा गया।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर में गरजे मल्लिकार्जुन खरगे, कहा – ‘कांग्रेस ने 55 साल राज किया, लेकिन कभी किसी का मंगलसूत्र नहीं छीना

कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल

पुलिस ने बताया कि नाबालिग को उसके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles