Advertisment
जगदलपुरछत्तीसगढ़

जगदलपुर में खुला पासपोर्ट कार्यालय, अब नहीं लगाना होगा रायपुर का चक्कर…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जगदलपुर। जगदलपुर में शनिवार को देश का 442वां पासपोर्ट कार्यालय शुरू हो गया. रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, राजनांदगांव और कांकेर के बाद जगदलपुर में खुला यह राज्य का 10वां पासपोर्ट कार्यालय है. अब बस्तर के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए रायपुर तक की दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी.

बस्तर सांसद महेश कश्यप और विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव व मुख्य पासपोर्ट अधिकारी डॉ. केजे श्रीनिवासन की मौजूदगी में सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया. इस दौरान जगदलपुर निवासी प्रीतम कुमार को नया पासपोर्ट प्रदान किया गया. हालांकि, सेवा केंद्र में नए पासपोर्ट के लिए आवेदन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी.

इसे भी पढ़ें:  प्राइवेट बैंकों में साइबर ठगी का पैसा जमा करने का मामला, 216 अकाउंट सीज 35 अरेस्ट

बताया गया कि यहां शुरुआत में प्रतिदिन 45 लोगों से पासपोर्ट के लिए आवेदन लिए जाएंगे. डाक विभाग के कर्मचारियों को इस काम के लिए नियुक्त किया गया है. कार्यक्रम के दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि पासपोर्ट कार्यालय खुलने से बस्तर के लिए दुनिया का द्वार खुल गया है, और अब बस्तर के व्यवसायी, मजदूर, विद्यार्थी सब अपने काम के लिए विदेश जा सकेंगे.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles