Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

पत्रकार मुकेश चंद्राकर मर्डर केस की SIT करेगी जांच, संदिग्धों के खाते फ्रीज: गृहमंत्री

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर: 33 साल के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की जांच अब एसआईटी की टीम करेगी. जांच के लिए 11 सदस्यीय टीम का गठन गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर किया गया है. रायपुर में प्रेस कांफ्रेंस कर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस घटना से पूरा छत्तीसगढ़ दुखी है. गृहमंत्री ने कहा कि मैं खुद जब सुबह उठकर पहले मुकेश चंद्राकर के बस्तर जंक्शन को देखता था. मुकेश चंद्राकर नक्सल एरिया में जाकर रिपोर्टिंग करते थे. उनकी ग्राउंड रिपोर्ट काफी बढ़िया होती थी.

”बस्तर जंक्शन मैं खुद देखा करता था”: गृहमंत्री ने कहा कि कई बार मुकेश चंद्राकर जी से बात होती थी. नक्सलवाद को खत्म करने के लिए हम चर्चा भी करते थे. उनकी रिपोर्टिंग में बढ़िया जानकारी होती थी. नक्सली क्या चाहते हैं इस पर भी हमारी बात होती थी. विजय शर्मा ने कहा कि उनकी मौत से सभी को गहरा धक्का लगा है. गृहमंत्री ने कहा कि उनकी मौत से नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को रोकने की भी ये साजिश है. विजय शर्मा ने कहा कि इस साजिश के पीछे कौन है इसका भी पता लगाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:  कोयला लोड ट्रक में लगी आग:भिलाई में टोल प्लाजा के पास मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

एसआईटी करेगी जांच: मुकेश चंद्राकर की हत्या में कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर के रिश्तेदार रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और एक कर्मचारी महेंद्र रामटेके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. हमने बिना किसी देरी के आईपीएस के नेतृत्व में 11 सदस्यीय एसआईटी का गठन कर जांच शुरु की दी है. टीम का नेतृत्व बीजापुर एसपी करेंगे. आपको बता दें कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव 3 जनवरी को ठेकेदार के सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ था. मुकेश 1 जनवरी को अपने घर से निकले थे और फिर लापता हो गए थे. मुकेश चंद्राकर का शव जहां से मिला सेप्टिक टैंक हत्या के आरोपी सुरेश चंद्राकर के परिसर में बना था. हत्या के बाद शव को टैंक में डालकर सीमेंटेड कर दिया गया था.

इसे भी पढ़ें:  मां बम्लेश्वरी मंदिर में प्रज्जवलित 901 ज्योति कलशों का विसर्जन, परंपरा के सम्मान में थमे ट्रेनों के पहिए

बैंक खातों को किया गया फ्रीज: गृहमंत्री ने कहा कि जितने भी बैंक खाते आरोपियों के हैं उनकी पहचान की जा रही है. शासन ने चार घंटों के भीतर की तीन बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है. विजय शर्मा ने कहा कि जो अवैध निर्माण आरोपी ने किए थे उसको भी गिराया जाएगा. गृहमंत्री ने भरोसा दिया कि चार टीमें फरार सुरेश चंद्राकर की तलाश में लगी है. आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. शर्मा ने कहा कि तीन से चार हफ्तों के बीच हम चालान भी कर देंगे. हमारी कोशिश होगी की हम स्पीडी ट्रायल कराकर सजा दिलाने का काम करेंगे. न्यायालय से भी हम इसके लिए आग्रह करेंगे.

इसे भी पढ़ें:  गुरु घासीदास जयंती आज...गिरौदपुरी में मेले का आयोजन:बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु

”कांग्रेस प्रदेश का पदाधिकारी है”: विजय शर्मा ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया. विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेता कहेंगे कि सुरेश चंद्राकर के साथ उनकी फोटो गलत है, वो इस आदमी को नहीं जानते, फोटो होने से कोई दोषी नहीं हो जाता. शर्मा ने कहा कि क्या कांग्रेस के नेता ये बताएंगे कि उनको कैसे कांग्रेस का पदाधिकारी अपनी पार्टी में बना लिया. गृहमंत्री ने साफ किया कि इसमें जो भी लोग शामिल हैं उनको हम किसी भी हालत में छोड़ेंगे नहीं.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles