Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024छत्तीसगढ़बीजेपीरायपुर

BJP के चुनावी अभियान को देखने विदेशों से छत्तीसगढ़ आए राजनयिक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव आम चुनाव की प्रक्रिया, जनता के बीच उत्साह, पार्टियों की सक्रियता और मतदान को समझने के लिए विदेशी राजनयिकों का एक सात सदस्यीय दल राजधानी आया है. विदेशी राज​नयिकों दल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करने सीएम हाउस पहुंचा. सीएम साय ने उनसे चुनाव प्रक्रिया को लेकर लंबी चर्चा की और चुनाव प्रक्रिया की बारीकियां बताई. विदेशी मेहमानों ने भी मुख्यमंत्री से पिछले तीन दिन के अपने अनुभव साझा किया.

नेपाल, बांग्लादेश, मॉरीशस और रूस से आए सदस्यों ने मुख्यमंत्री से चुनाव के अनुभव साझा किए. छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, खानपान, मेहमान नवाजी और यहां हो रहे विकास कार्यों की जम कर तारीफ भी की. विदेशी मेहमानों ने बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने 25 वैश्विक पार्टियों को लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान को देखने-समझने के लिए आमंत्रित किया. यहां उन्हें दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा के चुनावी अभियान को समझने का मौका मिला, साथ ही विश्व के सबसे बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह पार्टी किस तरह चुनाव लड़ती है. उन्होंने यह भी देखा.

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में ठंड से एक अधेड़ की मौत...13 डिग्री न्यूनतम तापमान:रात में बढ़ी ठिठुरन

आदिवासी संस्कृति, कला, वेशभूषा के बारे में दी जानकारी

इस दौरान सीएम साय ने सभी अतिथियों को बस्तर, सरगुजा और जशपुर के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के बारे में अवगत कराया. वहां की आदिवासी संस्कृति, कला, वेशभूषा और खानपान के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने अतिथियों को मात्र 3 महीने की उनकी सरकार में जनहित के किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया. एक-एक जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और उसके लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी. छत्तीसगढ़ घूम कर सभी अतिथि बहुत ही खुश दिखे और मौका मिलने पर फिर यहाँ आने की बात कही.

इन देशों से आए राजनयिक

इसे भी पढ़ें:  चुनाव मैदान से हटने की खबर का विकास उपाध्याय ने किया खंडन

छत्तीसगढ़ आने वाले सदस्यों में बांग्लादेश की पार्टी बांग्लादेश आवामी लीग के सांसद डॉ. सलीम महमूद, रूस की यूनाइटेड रशिया पार्टी की सांसद वालेरिया गोरोकोवा, क्रिस्टीना अनैनीना, मॉरीशस की पार्टी मॉरिशियन सोशल डेमोक्रेट के सांसद ओगेन्द्र नाथ सिंह सिकुन, नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल के सांसद विष्णु रीमल, मात्रिका प्रसाद यादव, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सांसद शिशिर खानाल ने भारतीय जनता पार्टी के बीजेपी को जानें (KNOW BJP) कैंपेन के तहत छत्तीसगढ़ में भाजपा के चुनाव प्रचार को करीब से देखा.

गौरतलब है कि इस कैंपन के तहत भाजपा का प्रमुख मकसद पार्टी को ज्यादा से ज्यादा विस्तार देना है. इसके तहत विभिन्न देशों के अलग-अलग पार्टियों के सांसद भारत के सबसे बड़े चुनाव आम चुनाव को करीब से देख रहे हैं. भाजपा के चुनाव प्रचार को समझ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:  केशकाल घाटी पर टनल का काम शुरू,रायपुर से 7 घंटे में विशाखापट्टनम का सफर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles