Advertisment
Uncategorized

मोदी सरकार के इस केंद्रीय मंत्री की तीन पीढ़ियों ने कभी नहीं भरा बिजली बिल, खुद किया खुलासा, कहा- ‘दादा से लेकर मैं…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
PM मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री शिवसेना नेता प्रतापराव जाधव ने अपने ऊपर ही एक सनसनीखेज खुलासा किया है। जाधव ने शनिवार (21 सितंबर) को दावा किया कि वह और उनकी तीन पीढ़ियों ने कभी भी कृषि बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। आयुष और स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्य मंत्री ने कहा कि मैं एक किसान हूं। हमने पिछली तीन पीढ़ियों से बिल का भुगतान नहीं किया है। जाधव ने कहा, “न तो मेरे दादा और मेरे पिता और न ही मैंने कभी कृषि बिजली बिल का भुगतान किया।

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मलकापुर में प्रतापराव जाधव ने कृषि बिजली बिल माफी योजना पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि मेरे दादा के पानी के पंप अब भी वहीं हैं. न तो मेरे दादा और मेरे पिता और न ही मैंने कृषि बिजली बिल का भुगतान किया।

इसे भी पढ़ें:  14 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, डॉक्टरों ने बुला ली पुलिस… फिर खुला होश उड़ा देने वाला राज

शिंदे सरकार की ओर से महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री बलिराजा मुफ्त बिजली योजना 2024 शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत उन किसानों को मुफ्त बिजली प्रदान की जाती है, जो 7.5 हॉर्स पावर तक की क्षमता वाले कृषि पंपों का उपयोग करते हैं।

उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि “जैसे जब दो समान विचारधारा वाले बैल खेत में शामिल हो जाते हैं, तो खेत बेहतर हो जाता है, वैसे ही सरकार भी है। विकास तब होता है जब केंद्र और राज्य सरकार एक जैसी सोच रखती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर सांसद, हर विभाग पर पैनी नजर है। इसके बावजूद हमारा मंत्री बनने के बाद आम आदमी से संपर्क कम होता जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  सिपाही ने छात्रा को दिखाया Porn Video, फिर करने लगा गंदा काम, अब…

प्रतापराव जाधव ने माना कि “पिछले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिया गया 400 पार का नारा लोकप्रिय हो गया था, लेकिन हमारे कार्यकर्ता 400 पार के नारे से बेखबर रहे। हालांकि, एक बार फिर हमारे देश को एक अनुशासित प्रधानमंत्री का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2029 के बाद लोकसभा में 33 फीसदी महिलाएं हमारे साथ होंगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles