Advertisment
 बिलासपुरक्राइमछत्तीसगढ़

मायके जाने के लिए बस का इंतजार कर रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने कार में लिफ्ट देने के बहाने बनाया हवस का शिकार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

 बिलासपुर। लिफ्ट देने के बहाने तीन परिचित युवकों ने 30 वर्षीय महिला से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। कल हुई घटना की शिकायत आज पीड़िता ने थाने पहुंचकर की। जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इसी दौरान महिला के परिचित का प्रमोद सिंह चंदेल अपनी कार से वहां आया। उसने महिला को छोड़ देने की बात कही। परिचित होने के कारण महिला उनकी कार में बैठ गई। कार में शिक्षक प्रमोद चंदेल और गांव का ही यजवेंद्र चंदेल भी थे। तीनों महिला को लेकर रिस्दा धान मंडी के पास ले गए। वहां पर तीनों ने बारी-बारी से महिला से दुष्कर्म किया।

इसे भी पढ़ें:  अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया रक्तदान शिविर व हेलमेट वितरण कर किया गया सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक

इसके बाद उसे लालखदान के पास छोड़कर भाग निकले। रात होने के कारण महिला डरी हुई थी। बाद में उसने घटना की जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद स्वजन के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। टीआइ अवनीश पासवान ने बताया कि तीनों आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles