Advertisment
छत्तीसगढ़बलरामपुर

बलरामपुर में बारिश से धंस गया पुलिया:जिला मुख्यालय से टूटा 12 से ज्यादा गांवों का संपर्क; ग्रामीण परेशान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलरामपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के वजह से नदी-नाले उफान पर है। कई जगहों पर सड़क और पुलिया भी बह गए। कुसमी विकासखंड के करचा गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बने सड़क पर पुलिया धराशाई हो गया। अभी तक विभाग की ओर से कुछ ध्यान नहीं दिया गया। 12 से ज्यादा गांव के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इन गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया। लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के बरसात के दिनों में कीचड़ भरे रास्तों का रुख करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं लोग 10 से 15 किलोमीटर दूरी तय कर जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  क्रेडा विभाग के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, अनुबंध विरोध में कर रहे प्रदर्शन

सड़क बनाई, लेकिन नया पुलिया नहीं बनाया

ग्रामीणों के अनुसार या पुलिया का निर्माण सन 1975-76 में किया गया था। कुछ साल पहले PMGSY विभाग ने लाखों रुपए खर्च कर डामरीकरण सड़क बनवाई थी। लेकिन नया पुलिया नहीं बनाया गया। वजह यही रही कि बरसात में पुलिया धंस गया।

गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles