Advertisment
छत्तीसगढ़कोरबा

कोरबा में हाथी ने 24 घंटे के अंदर 3 लोगों को कुचला, झुंड से अलग हुआ हाथी हुआ आक्रामक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा: रिहायशी इलाके के करीब पहुंचे हाथी ने 24 घंटे के अंदर तीन महिलाओं को कुचलकर मार डाला. जिनमें से 2 महिलाएं एक ही परिवार की थी. हाथी ने गुरुवार सुबह एक महिला की जान ले ली. देर रात होते तक 2 और महिलाओं को कुचलकर मार डाला. वन विभाग लगातार हाथी के मूवमेंट पर नजर रखा हुआ है. हाथी को रिहायशी इलाके से दूर भगाने की कोशिश की जा रही है. इधर अचानक हाथी के गांव के पास आ जाने से गांव में दहशत है.

हाथी ने एक ही परिवार की दो महिलाओं की ली जान: खैरभवना गांव में हाथी ने गुरुवार रात एक ही परिवार की दो महिला सदस्यों – तीज कुंवर (60) और सुरजा बाई (40) पर हमला कर दिया. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. इससे पहले गुरुवार सुबह हाथी ने रलिया गांव में गायत्री राठौर पर उस समय हमला कर दिया जब वह मॉर्निंग वॉक करने घर से बाहर निकली थी. महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे तुरंत कोरबा के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. हाथी ने खोडरी गांव में 5 मवेशियों को भी कुचलकर मार डाला.

इसे भी पढ़ें:  बाजार सामान खरीदने गए युवक से मारपीट कर मोबाइल एवं नगदी रकम लूट करने वाला आरोपी चढ़ा चांपा पुलिस के हत्थे

8 हाथियों के झुंड से अलग हुआ हाथी हुआ आक्रामक: कटघोरा संभाग के संभागीय वन अधिकारी कुमार निशांत ने बताया, “हाथी आठ हाथियों के झुंड का हिस्सा था, जो संभाग के करतला वन क्षेत्र में घूम रहे थे. करीब तीन दिन पहले हाथी झुंड से अलग हो गया था और गुरुवार को कटघोरा वन संभाग में कुसमुंडा कोयला खदान के पास के गांवों में घूमते देखा गया. खदान एरिया होने के कारण लोगों की भीड़ को देखकर हाथी आक्रामक हो गया. ग्रामीणों के हाथी ज्यादा खतरनाक होने के कारण उससे दूर रहने को कहा गया. हाथी को सुरक्षित जंगल में वापस भेजने की कोशिश की जा रही है. मंगलवार रात हाथी जांजगीर-चांपा जिले से करतला पहुंचा. “

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 15 नवंबर से: 160 लाख मीट्रिक टन खरीदी की संभावना, प्रति क्विंटल 31 सौ का होगा भुगतान

मृतक के परिजनों को मुआवजा: हाथी के हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को 25,000 रुपये की तत्काल राहत राशि वन विभाग की तरफ से दी गई. बाकी 5 लाख 75 हजार रुपये का मुआवजा जरूरी औचारिकताएं पूरी करने के बाद दिया जाएगा.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles