Advertisment
 बिलासपुरक्राइमछत्तीसगढ़

युवती का गला दबाकर रेप किया,अंगूठी लूटकर भागा

बिलासपुर में चोरी करने घुसा था नकाबपोश बदमाश;180 CCTV जांच में मिला हुलिया,3 अरेस्ट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चोरी करने घुसे एक बदमाश ने युवती का गला दबाया, मारपीट कर रेप किया। इसके बाद सोने की अंगूठी लूटकर भाग निकला। बदमाश ने युवती को पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना 4 मार्च की है। पुलिस ने 180 CCTV की जांच से मिले सुराग के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि 21 वर्षीय युवती अपने परिजन के साथ पांच मार्च को थाना आई थी। उसने अपनी शिकायत में बताया कि चार मार्च की रात वह घर पर सो रही थी। तकरीबन तीन बजे एक अनजान युवक उसके कमरे में घुस आया। वह चेहरे पर गमछा लपेटे हुए था। उसने पहले मारपीट की और उसका गला दबा दिया, जिससे युवती घबरा गई।

इसे भी पढ़ें:  दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए घर पहुंच सुविधा:टोल फ्री नंबर 1950 करें डायल

रेप के बाद अंगूठी लूट कर भाग निकला
बदमाश युवक ने युवती की पिटाई करते हुए उसके साथ रेप किया। उसने धमकी भी दी कि अगर पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देगा। इस दौरान उसने युवती की सोने की अंगूठी भी लूट लिया और वारदात को अंजाम देकर भाग निकला।

युवती ने परिजन को बताई आपबीती
इस घटना के बाद युवती दहशत में आ गई। उसने दूसरे दिन सुबह अपने परिजन को आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंची। युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई। शुरुआती जांच में बदमाश का कोई सुराग नहीं मिल रहा था।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में युवा कांग्रेस ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

180 CCTV कैमरों की फुटेज से मिला सुराग

इस केस की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थलके आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की। पता चला कि बदमाश चेहरे पर गमछा लपेट कर बालकनी में घुसा था। पुलिस ने लगभग 180 CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले तब जाकर आरोपी का हुलिया स्पष्ट हुआ।

पुलिस को पता चला कि संदेही चंदवाभाठा लिंक रोड का वीर सिंह उर्फ पंकज (36) अमेरी में रह रहा है। उसकी तलाश में पुलिस अमेरी पहुंची। पुलिस की घेराबंदी देखकर पंकज भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा।

वारदात में शामिल दो साथी भी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी वीर सिंह से सख्ती से पूछताछ की, तब उसने बताया कि इस घटना में उसके दो दोस्त इमलीपारा निवासी विद्याभूषण बरेठ (29) और मंझवापारा निवासी अन्नू उर्फ अब्दुल हनीफ (34)भी शामिल थे। लिहाजा, पुलिस ने पंकज की निशानदेही पर इन दोनों आरोपियों को भी पकड़ लिया।

इसे भी पढ़ें:  भूपेश बघेल के बेटे को ED का समन : शराब घोटाले में करेगी पूछताछ, सोमवार को बघेल निवास सहित 14 ठिकानों में पड़ी थी रेड

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles