Advertisment
खेलकूदछत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग:7 जून से रायपुर में सीसीपीएल छह टीमें होंगी आमने-सामने

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) 7 जून से राजधानी रायपुर में होने जा रही है। पहली बार होने जा रहे इस टूर्नामेंट में टी20 लीग में कुल 6 टीमें आमने-सामने होंगी। इसके लिए रविवार को ट्रॉफी, टी-शर्ट और टीम के नामों की अधिकृत घोषणा की गई। पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेश रैना इस लीग के ब्रैंड एम्बेसडर बनाए गए हैं। रैना ने इस लीग से अच्छे खिलाड़ियों के निकलने की संभावना जताई है।

6 जून को रैना दोबारा रायपुर आएंगे। हालांकि स्पॉन्सर ने पहले सीजन में ही टूर्नामेंट में रुचि नहीं दिखाई। इस कारण क्रिकेट संघ ने बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के तहत खुद ही टूर्नामेंट कराने का फैसला किया। सीरीज में कुल 6 टीमें बस्तर बाइसन, बिलासपुर बुल्स, रायगढ़ लायन्स, रायपुर रायनोज, राजनांदगांव पैंथर और सरगुजा टाइगर्स की टीम शामिल है। इसमें विजेता टीम को 31 लाख और उपविजेता टीम को 21 लाख रुपए की प्राइज मनी दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  छुट्टी के बाद स्कूल में बंद रह गई बच्ची, आत्मानंद स्कूल में लापरवाही, परिजनों ने ताला खुलवाकर बच्ची को बाहर निकलवाया

अमनदीप रायपुर कप्तान सोनी स्पोर्ट्स पर प्रसारण

16 जून तक आयोजित सीसीपीएल में रायपुर रायनोज की कमान छत्तीसगढ़ के सीनियर क्रिकेटर अमनदीप खरे को दी गई है। वहीं, बिलासपुर ब​ुल्स में आईपीएल में झंडा गाड़ चुके शशांक सिंह कप्तानी करते नजर आएंगे। राजनांदगांव पैंथर के कप्तान अजय मंडल होंगे। इनके अलावा बस्तर बाइसन के कप्तान शशांक सिंह, रायगढ़ लायन के कप्तान शुभम अग्रवाल और सरगुजा टाइगर्स की कप्तानी आशुतोष सिंह को दी गई है। इस पूरी सीरीज का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स में होगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles